Loading...
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पिटी और नुकसान तापसी पन्नू को हुआ, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
'अल्फा' पिटी और नुकसान तापसी पन्नू को हुआ

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पिटी और नुकसान तापसी पन्नू को हुआ, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Sep 04, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म 'गांधारी' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का प्रचार करते दौरान हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि आलिया भट्ट की महिला केंद्रित फिल्म 'अल्फा' के फ्लॉप होने का सीधा असर उनके अपने प्रोजेक्ट्स पर पड़ा है। अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री का रवैया इतना पक्षपाती है कि एक महिला प्रधान फिल्म के फ्लॉप होते ही निवेशक दूसरी महिला केंद्रित फिल्मों से अपने हाथ पीछे खींच लेते हैं और फंडिंग रोक देते हैं।

तंज

एक महिला केंद्रित फिल्म फ्लॉप और पूरे जॉनर पर गाज

जूम से तापसी ने बताया कि आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के न चलने का नुकसान उनकी फिल्मों को भी उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब किसी महिला-प्रधान फिल्म में भारी-भरकम बजट लगता है तो दर्शक और पैसा लगाने वाले उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें बांध लेते हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म एकदम परफेक्ट हो और अगर ऐसा नहीं होता या फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो इसका खामियाजा बाकी महिला- केंद्रित फिल्मों को भी भुगतना पड़ता है।

सवाल

पुरुषों की फिल्में फ्लॉप हों तो कोई नहीं पूछता- तापसी

तापसी ने इंडस्ट्री की सोच पर सवाल उठाया कि लोग अक्सर पूछते हैं कि महिला कलाकारों को लेकर बनाई गई बड़ी एक्शन फिल्में क्यों नहीं चलतीं? उनका तर्क होता है कि अगर भारी बजट लगाने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हो जाए तो दोबारा कोई पैसा क्यों लगाएगा?"

तापसी ने कहा कि जब पुरुषों की बड़ी बजट एक्शन फिल्में फ्लॉप होती हैं, तब तो कोई ये सवाल नहीं उठाता। फिर सारा दबाव महिला-प्रधान फिल्मों पर ही क्यों डाला जाता है?

ADVERTISEMENT

हमला

तापसी बोलीं- हीरो की फिल्म में दम न हो तब भी हिट

तापसी ने कहा कि बड़े बजट की पुरुष-प्रधान फिल्मों की कहानी क्या हमेशा बेहतरीन होती है? कई बार तो वे सिर्फ ग्लैमर और एक्शन के दम पर ही बनती हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला केंद्रित फिल्मों को अलग पैमानों पर परखा जाता है। अगर किसी हीरो की बड़े बजट वाली फिल्म की कहानी 10-20 प्रतिशत भी अच्छी हो तो भी वो हिट हो जाती है, लेकिन महिला-प्रधान फिल्मों से हमेशा 'त्रुटिहीन होने की उम्मीद रखी जाती है।

ADVERTISEMENT

दो टूक

"हमारे लिए गलती की गुंजाइश माइनस में"

तापसी बोलीं, "हमारे लिए पैमाना अलग होता है। अगर महिला-प्रधान फिल्म में बड़ा पैसा लगा है तो उम्मीद होती है कि वो '21' यानी एकदम परफेक्ट ही हो। हमसे चूक की कोई गुंजाइश नहीं मानी जाती। जोखिम लेने का दायरा माइनस में होता है।"

उन्होंने साफ किया कि बड़े बजट की एक भी महिला-प्रधान फिल्म फ्लॉप होने के निवेशक मुकर जाते हैं। इसका सीधा नुकसान उन अभिनेत्रियों को उठाना पड़ता है, जो अपने दम पर फिल्में करना चाहती हैं।

असर

आलिया की फिल्म पिटी तो ठप हो गए तापसी के प्रोजेक्ट

तापसी से पूछा गया कि क्या 'अल्फा' के फ्लॉप होने का असर उन पर पड़ा तो उन्होंने बताया, "ये हर साल होता है। जब किसी बड़ी अभिनेत्री की फिल्म नहीं चलती तो माहौल बन जाता है कि महिला-प्रधान सिनेमा का दौर खत्म हो गया। इसके बाद निवेशक पीछे हट जाते हैं। नतीजा ये होता है कि किसी एक फिल्म के फ्लॉप होने से लाइन में मौजूद 4-5 में से 1-2 प्रोजेक्ट्स हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।"

ADVERTISEMENT