तापसी पन्नू की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए, IMDb रेटिंग भी दमदार
क्या है खबर?
अभिनेत्री तापसी पन्नू जब भी फिल्मी पर्दे पर आती हैं, अपनी गहन और दमदार छाप छोड़ जाती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री कुछ ऐसा ही करते दिखी हैं अपनी फिल्म 'अस्सी' में जिसे अनुभव सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म महिलाओं से जुड़े होने वाले दैनिक अपराध को उजागर करने की कोर्ट की लड़ाई पर आधारित है। हालांकि, इसे देखने से पहले तापसी की पिछली दमदार फिल्मों को OTT पर दोबारा देखना मजेदार होगा। इनकी IMDb रेटिंग भी जबरदस्त है।
#1 & #2
'पिंक' और 'मुल्क'
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी जिसे IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है। इसमें तापसी ने एक यौन पीड़िता का किरदार निभाया है। अमिताभ बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'पिंक' जियोहॉटस्टार पर मौजूद है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'मुल्क' ZEE5 पर माैजूद है जिसमें तापसी के अलावा ऋषि कपूर मुख्य किरदार में हैं। 7.2 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म एक मुस्लिम परिवार की आतंकवाद संलिप्तता और कानूनी लड़ाई पर आधारित है।
#3 & #4
'थप्पड़' और 'बदला'
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद फिल्म 'थप्पड़' को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है। पवैल गुलाटी और दीया मिर्जा भी इस फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं। कहानी एक घरेलू महिला के आत्मसम्मान की जंग पर आधारित है जिसके लिए उसे तलाक की राह पकड़नी पड़ती है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद 'बदला' एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म है जिसने IMDb पर 7.7 रेटिंग हासिल की है। इसकी एक व्यवसायी महिला और एक वकील के बीच इंटरव्यू पर आधारित है।
#5 & #6
'रश्मि रॉकेट' और 'हसीन दिलरुबा'
IMDb रेटिंग 7.1 के साथ 'रश्मि रॉकेट' को ZEE5 पर देखा जा सकता है। इसकी कहानी एक छोटे शहर की लड़की और सामाजिक बाधाओं पर बुनी गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एथलीट बनने का सपना देखने वाली उस लड़की को लिंग परीक्षण से गुजरना पड़ता है। विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में तापसी के ग्रे शेड को खूब सराहा गया। 6.9 रेटिंग के साथ इस फिल्म की दोनों किस्तें नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।