'गांधारी' से पहले तापसी पन्नू की ये 5 फिल्में OTT पर देखना न भूलें
क्या है खबर?
तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 सितंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में तापसी का दमदार और अलग अंदाज देखने को मिलेगा। ऐसे में 'गांधारी' देखने से पहले आइए जानते हैं तापसी की उन शानदार फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'पिंक' और 'बेबी'
साल 2016 में आई लीगल थ्रिलर फिल्म 'पिंक' में तापसी के साथ अमिताभ बच्चन, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग, अंगद बेदी, तुषार पांडे, पीयूष मिश्रा और धृतिमान चटर्जी नजर आए हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
'बेबी' 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें तापसी के साथ अक्षय कुमार, अनुपम खेर, राणा दग्गुबाती, डैनी डेन्जोंगपा और के के मेनन नजर आए थे। यह फिल्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
#3 & #4
'बदला' और 'हसीन दिलरुबा'
साल 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'बदला' में तापसी और अमिताभ साथ नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी प्यार, धोखे और एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आए थे। इस फिल्म का लुफ्त आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।
जानकारी
#5 'थप्पड़'
साल 2020 में आई फिल्म 'थप्पड़' में तापसी के साथ पवैल गुलाटी और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म तापसी के करियर की सबसे ज्यादा तारीफ पाने वाली फिल्मों में से एक है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।