टी-20 विश्व कप 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद हुआ बॉलीवुड, सितारों ने दी बधाई
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश में खुशी और जश्न का माहौल बना दिया है। 8 मार्च को, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत से देशभर के लोगों समेत बाॅलीवुड में भी जश्न का माहौल है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।
बधाई
शाहरुख खान ने टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी
सुपरस्टार शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटरों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या शानदार जीत है!! हमारी नीली जर्सी वाली टीम को बधाई!!! आप लोग चैंपियन हैं और मैदान पर आपको खेलते देखना हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। आपको सलाम। जय हिंद!' अनिल कपूर ने लिखा, 'आज कीवी थोड़ी ज्यादा मीठी लग रही है! हमारी भारतीय टीम को बधाई! आप हमेशा हमें गर्व महसूस कराते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
What a comprehensive victory!! Well done to our men in blue!!! You guys are champions and watching you on the field has made us all very proud.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 8, 2026
Take a bow. Jai Hind! pic.twitter.com/X3Tsym3e01
खुशी
अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने जताई खुशी
अक्षय ने खुशी जाहिर करते हुए आगामी फिल्म 'भूत बंगला' में अपने डांस का एक GIF साझा किया और लिखा, 'हर घर का माहौल... विश्व कप घर लाने के लिए टीम इंडिया को बधाई।' सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं, 'नीले रंग में इतिहास रचा गया! भारत एक बार फिर ICC पुरुष टी-20 विश्व कप चैंपियन बन गया है! #टीमइंडिया को बधाई , हमें हमेशा गर्व है।' इसके अलावा, अभिषेक बच्चन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "INDIAAAAAAAAA!!!!!! चैंपियंस!!!"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
History written in Blue 💙
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) March 8, 2026
India are the ICC Men’s T20 World Cup champions again! Congratulations #TeamIndia, proud always 🙌🇮🇳 pic.twitter.com/AqoI0IByyn
रिकॉर्ड
दूसरी बार खिताब जीतकर बनाया रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। टीम ने मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम को 96 रनों से हराकर अपनी जीत को सुनिश्चित किया। बता दें, भारत ने न पहली बार घरेलू मैदान पर ICC पुरुष टी-20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता, बल्कि 2024 में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली टीम भी बन गई है।