Loading...
'पहला प्यार दूसरी बार' से अरिजीत सिंह की आवाज में आया गाना, पुरानी यादें करेगा ताजा

'पहला प्यार दूसरी बार' से अरिजीत सिंह की आवाज में आया गाना, पुरानी यादें करेगा ताजा

Oct 01, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

लव रंजन की आगामी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी रोमांटिक-ड्रामा से दर्शकों को लुभाने के बाद, निर्देशक उसी जॉनर पर आधारित यह नई फिल्म लेकर आए हैं। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद्य, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा जैसे नए चेहरे हैं। इसके ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब इसका नया गाना 'पुराने दिन' आया है।

गाना

बचपन और दोस्ती की यादों को जिंदा करता है ये गाना

टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'पुराने दिन' गाना अपने शीर्षक की तरह ही "उन दिनों" की पुरानी यादों को ताजा करता है। यह बचपन के दिन, दोस्ती, यारी और यादगार पलों को सामने लाता है।

गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। रोचक कोहली ने संगीत तैयार किया है।यूट्यूब पर लोग इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म पर बात करें, तो यह सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT