लव रंजन की फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का ऐलान, दांव पर लगे 6 नए चेहरे
क्या है खबर?
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में देने के बाद, निर्देशन लव रंजन एक नई रोम-कॉम लेकर आ रहे हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम 'पहला प्यार दूसरी बार' रखा गया है, जो दोस्ती और कॉमेडी पर आधारित होगी। इसके जरिए निर्देशक ने एक साथ 6 नए चेहरों को बॉलीवुड में उतारा है। फिल्म का पहला लुक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी हो गया है, जिससे लोग काफी उत्साहित हैं।
पोस्टर
बॉलीवुड को मिलने वाले हैं 6 नए कलाकार
लव फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर 'पहला प्यार दूसरी बार' का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। इसके जरिए अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
कैप्शन में लिखा गया है, 'पुराने क्रश, पापी दोस्त और पहला प्यार। लाल झंडे ही लाल झंडे।'
पोस्टर में सभी 6 कलाकारों को मस्ती भरे पोज के साथ दर्शाया गया है, जो फिल्म में दोस्ती, प्यार और रोमांच देने का वादा करते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
LUV RANJAN INTRODUCES 6 NEWCOMERS IN 'PEHLA PYAAR DOOSRI BAAR' – FIRST LOOK POSTERS UNVEILED – 23 OCT 2026 RELEASE... #LuvRanjan continues his streak of quirky, unconventional, and instant conversation-starter titles – much like his previous films #PyaarKaPunchnama,… pic.twitter.com/iKnMh0IfK1
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2026
रिलीज
इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
निर्माताओं ने फिल्म के ऐलान के साथ इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।
'पहला प्यार दूसरी बार' दशहरा के ठीक 2 दिन बाद, यानी 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दर्शकों को एक नई यंग स्टारकास्ट वाली फ्रेंडशिप-कॉमेडी देखने का मौका मिलेगा।
फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जो खुद इस परियोजना के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, लव और अंकुर गर्ग मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।