'आर्यभट्ट का जीरो' से आया हिमांश कोहली का रोमांटिक गाना, सचेत-परंपरा ने दी आवाज
क्या है खबर?
हिमांश कोहली ने 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से खूब चर्चा बटोरी थी। अब उनकी अगली फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसके जरिए अभिनेता की लंबे समय के बाद वापसी हुई है। कमल चंद्रा के निर्देशन में बनी ये एक प्रेरणादायक और सपने देखने के ऊपर बुनी गई दिल छू लेने वाली कहानी है। निर्माताओं ने यूट्यूब पर फिल्म से नया गाना 'दल फर्जी' रिलीज किया है, जिसे लोगों से बेशुमार प्यार मिल रहा है।
गाना
गाने में दिखा हिमांश का रोमांटिक अंदाज
टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'दल फर्जी' गाने में हिमांश का किरदार एक रोमांटिक अंदाज में नजर आता है।
मनन भारद्वाज ने गाने का संगीत तैयार किया है और बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। आवाज सचेत टंडन और परंपरा टंडन (सचेत-परंपरा) ने मिलकर दी है।
फिल्म में रवि किशन, अल्का अमीन, राजेश शर्मा, शिल्पा शिंदे, अरशना बनिक और नीरज सूद भी मौजूद हैं।
इसकी कहानी IAS ऑफिसर बनने के सपने, चुनौतियों, वैचारिक मतभेद, प्यार और संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Love has its own language. Let #DilFarzi do the talking.
— T-Series (@TSeries) August 6, 2026
Song Out Now!https://t.co/JD8fUuby8P#AryabhattKaZero releasing in cinemas tomorrow@TSeries #TSeries @ravikishann @himanshkohli @SonnalliSeygall @darshanabanik @neerajsoodactor #ShilpaShinde #PeeyushSuhane… pic.twitter.com/smUZus2awA