'आर्यभट्ट का जीरो' से हिमांश कोहली पर्दे पर कर रहे वापसी, फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी
क्या है खबर?
साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से रातों-रात सफलता का स्वाद चखने वाले अभिनेता हिमांश कोहली अपनी अगली फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' लेकर आए हैं। कमल चंद्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से वह कई साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया है, जिसमें रवि किशन, सोनाली सहगल और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हैं। इसकी कहानी IAS ऑफिसर बनने के सफर को दिखाती है।
ट्रेलर
प्यार में मिले धोखे और आत्मविश्वास का रोमांचक सफर
फिल्म का ट्रेलर ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गु' (हिमांश) के इर्द-गिर्द घूमता है। उस समाज नाकारा समझता है, लेकिन वह IAS ऑफिसर बनने का सपना देखता है।
इसमें दिखाया गया है कि उसके इसी सपने के बीच उसे प्यार में धोखा मिलता है, लेकिन वह इस दर्द को अपनी ताकत बनाकर आत्मविश्वास के रास्ते पर निकल पड़ता है।
कहानी प्यार, धोखा, वैचारिक मतभेद, संघर्ष और रोमांच के तत्वों से भरपूर है।
ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
हर ज़ीरो की एक कहानी होती है...और हर कहानी का एक ट्रेलर that leaves you wanting for more!#AryabhattKaZeroTrailer Out Now!https://t.co/FyS2F39BOC#AaryabhattKaZero releasing in cinemas on 7th August#Tseries@TSeries
— T-Series (@TSeries) July 29, 2026
@ravikishann
@himanshkohli
@SonnalliSeygall… pic.twitter.com/dWuFOSjMOn