NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' नहीं बना रही टी-सीरीज, ठंडे बस्ते में गई फिल्म  
    अगली खबर
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' नहीं बना रही टी-सीरीज, ठंडे बस्ते में गई फिल्म  
    'आशिकी 3' पर लगा ताला?

    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' नहीं बना रही टी-सीरीज, ठंडे बस्ते में गई फिल्म  

    लेखन पलक
    Mar 06, 2024
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक फिल्म करने में व्यस्त हैं।

    इन फिल्मों में एक विक्रम भट्ट की मशहूर फ्रेंचाइजी 'आशिकी' का तीसरा भाग भी है। अभिनेता की 'आशिकी 3' अपने ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है।

    दरअसल, कई दिनों से अफवाहें थीं कि 'आशिकी 3' का निर्माण टी सीरीज कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

    विस्तार

    'आशिकी 3' का निर्माण नहीं कर रही टी-सीरीज

    भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने काफी समय से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि वह कार्तिक की फिल्म 'आशिकी 3' का निर्माण में नहीं कर रहे हैं।

    खबरें थीं कि निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु को 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के निर्देशन की कमान दी गई है।

    हालांकि, टी-सीरीज ने खुलासा किया कि अनुराग के निर्देशन में बनने जा रही उनकी फिल्म ना तो 'आशिकी 3' है और ना ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा है।

    बयान

    खबरों का किया खंडन

    टी-सीरीज की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। इसमें बताया गया कि है टी-सीरीज 'आशिकी 3' के निर्माण में शामिल नहीं है। जब भी 'आशिकी 3' के निर्माण के बारे में सोचा जाएगा तो टी-सीरीज-विशेष फिल्म्स फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का निर्माण मिलकर करेंगे।

    बयान में आगे लिखा है, 'हम ऐसी किसी भी अफवाह का खंडन करते हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि 'आशिकी 3' का निर्माण टी-सीरीज द्वारा एक अलग नाम से किया जा रहा है।'

    बयान

    अनुराग का 'आशिकी 3' से कोई ताल्लुक नहीं

    टी-सीरीज ने यह भी खुलासा किया कि अनुराग द्वारा निर्देशित उनकी प्रस्तावित फिल्म 'आशिकी 3' नहीं है।

    यहां तक कि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी नहीं है। कंपनी ने फिल्म को लेकर प्रशंसकों के समर्थन और उत्साह की सराहना भी की है। हम अपने प्रशंसकों को लगातार मनोरंजक सामग्री देने की कोशिश करते हैं।

    इतना ही नहीं कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में इस फिल्म के लिए साझेदारी करने के लिए उत्साहित है।

    घोषणा

    कार्तिक ने 2022 में की थी घोषणा

    बता दें, सितंबर 2022 में कार्तिक ने फिल्म की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में 'आशिकी' के गाने 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम' का एक संस्करण बज रहा था।

    इसके बाद से ही फिल्म अपनी मुख्य अभिनेत्री को लेकर अक्सर सुर्खियों रही है। तारा सुतारिया, तृप्ति डिमरी और जेनिफर विंगेट जैसी अभिनेत्रियों की फिल्म में कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका निभाने की अफवाहें थीं।

    जानकारी

    सुपरहिट रही 'आशिकी' और 'आशिकी 2'

    मुकेश की इस मशहूर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'आशिकी' साल 1989 में रिलीज हुई थी, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    अनुराग बसु
    भूषण कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन को 'शहजादा' की असफलता से मिला सबक, लिया बड़ा फैसला शहजादा फिल्म
    'सत्यप्रेम की कथा' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हुई, खर्च करने होंगे इतने रुपये  सत्यप्रेम की कथा
    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने मिलाया हाथ, 'दोस्ताना 2' के विवाद के बाद आए साथ करण जौहर
    'हेरी फेरी 3': कार्तिक आर्यन को लेकर हुए विवाद पर परेश रावल ने कही ये बातें  परेश रावल

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    सुपर डांसर 4 के ऑनलाइन ऑडिशन हुए शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन शिल्पा शेट्टी

    भूषण कुमार

    टी-सीरीज के मालिक व प्रोड्यूसर भूषण कुमार पर लगा रेप का आरोप, मामला दर्ज बॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, करियर में पहली बार करेंगे डबल रोल सोशल मीडिया
    प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार पहली बार एक फैमिली ड्रामा फिल्म में साथ दिखेंगे बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन ने शुरू की अपनी नई फिल्म 'जलसा' की शूटिंग, देखें वीडियो सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'लापता लेडीज' ने दूसरे दिन लगाई लंबी छलांग, कमाई 1 करोड़ रुपये के पार किरण राव
    बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुईं ये फिल्में, निर्माताओं को लगा करोड़ों रुपये का चूना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग: खान तिकड़ी के डांस से दीपिका-रणवीर के डांडिया तक, इन्होंने लूटी महफिल राधिका मर्चेंट
    ग्रैमी पुरस्कार विजेता शंकर महादेवन इन गानों से हुए मशहूर, एक के लिए रोकी थी सांस जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025