Loading...
स्वरा भास्कर पहचान के चक्कर में सहती रहीं उत्पीड़न, बोलीं- करियर का सवाल था, क्या करती?
करियर बनाने के चक्कर में उत्पीड़न सहती रहीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर पहचान के चक्कर में सहती रहीं उत्पीड़न, बोलीं- करियर का सवाल था, क्या करती?

Nov 15, 2026
05:34 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साल 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने याद किया कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश के बीच वो उस वक्त ये समझ ही नहीं पाई थीं कि उनके साथ क्या हो रहा है। स्वरा उस समय महज 20-22 साल की थीं और वो ऐसी फिल्म भी नहीं छोड़ना चाहती थीं, जो उनके करियर को आगे बढ़ा सकती थी।

अनुभव

"उसने छुआ नहीं था, इसलिए मैं समझ ही नहीं पाई"

द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान स्वरा ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में हुई शूटिंग को याद किया, जहां एक फिल्म निर्देशक ने कथित तौर पर उनका उत्पीड़न किया था।

स्वरा ने कहा, "जब यह सब हो रहा था, तो मुझे पता ही नहीं था और मैं इसे कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के रूप में समझ ही नहीं पाई, क्योंकि उस शख्स ने मुझे छुआ तक नहीं था।"

अहसासे

सालों बाद समझ आया अपने साथ हुए उत्पीड़न का सच

स्वरा ने कहा, "मैं उस वक्त एक बिल्कुल अलग तरह से असहाय और कमजोर स्थिति में थी। मेरे पास न तो कोई निजी टीम थी और ना ही ऐसे लोग थे, जिनसे मैं मदद मांग सकूं। सालों बाद जब 'मीटू' आंदोलन के जरिए कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न पर खुलकर बात शुरू हुई तो मैंने उस घटना को एक अलग नजरिए से देखना शुरू किया। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ जो हुआ था, वो भी उत्पीड़न ही था।"

ADVERTISEMENT

मजबूरी

करियर के सवाल के आगे मजबूर थीं स्वरा

स्वरा बोलीं, "मुझे लगा, हे भगवान, ये तो उत्पीड़न है। ये उत्पीड़न का एकदम सटीक और साफ मामला है, पर मेरे सामने करियर का भी सवाल था। उस फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 56 दिनों का था और कथित उत्पीड़न शुरुआती कुछ दिनों में ही शुरू हो गया था। मैं फिल्म छोड़कर जाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहती थीं, खासकर तब जब मैं एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी।"

ADVERTISEMENT

सच

काम जारी रखने की चाहत से उत्पीड़न की सच्चाई कम नहीं होती- स्वरा

स्वरा ने कहा कि महिलाओं के लिए खुद को बचाने और काम के मौके संभालने के बीच चुनना मुश्किल होता है, पर काम जारी रखने की चाहत से उत्पीड़न की सच्चाई कम नहीं होती। तब एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (जो आज उनके मैनेजर हैं) ने स्वरा का साथ दिया था। उन्होंने युवा महिलाओं को सलाह दी कि वे अकेले सहने के बजाय बात बिगड़ने से पहले भरोसेमंद लोगों की मदद लें और गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं।

ADVERTISEMENT