Loading...
ऋतिक रोशन के नए रिश्ते पर बोलीं सुजैन खान, बांधे अपने साथी की तारीफों के पुल
ऋतिक रोशन पर बोलीं एक्स पत्नी सुजैन खान

ऋतिक रोशन के नए रिश्ते पर बोलीं सुजैन खान, बांधे अपने साथी की तारीफों के पुल

लेखन सयाली
Oct 26, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने सालों बाद उनके बारे में बात की। एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा कि ऋतिक से तलाक के बाद अर्सलान किस तरह उनके जीवन में प्यार और साथ लेकर आए। उन्होंने ऋतिक और सबा आजाद के रिश्ते पर भी अपनी राय साझा की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सुजैन बोलीं, "मैं किस्मत वाली हूं कि मेरी अर्सलान से मुलाकात हुई। वह बेहतरीन इंसान हैं और मेरे दिल को पूरा करते हैं।"

सुजैन

अपने नए रिश्ते में बेहद खुश हैं सुजैन

सुजैन ने कहा, "हम हमेशा एक-दूसरे से यही कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, हमारी जिंदगी अच्छी रहने वाली है। जिंदगी में चाहे जो भी उतार-चढ़ाव आएं, हम एक-दूसरे के साथ हैं। ईश्वर ने मुझे जीवन में एक ऐसा समय और पल दिया है, जहां मैं अर्सलान के साथ एक सुरक्षित रिश्ते में हूं। मेरा करियर बहुत अच्छा है, मेरे बच्चे प्यारे हैं और अभी सब कुछ जैसा है, उससे मैं बहुत खुश हूं।"

ऋतिक

सुजैन ने की सबा की तारीफ

सुजैन ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा की तारीफ में भी कमी नहीं छोड़ी।

सुजैन ने कहा, "मैं ये जरूर कहूंगी कि ऋतिक की पार्टनर सबा, एक बेहतरीन लड़की और एक शानदार इंसान हैं। मुझे लगता है कि ऋतिक बहुत किस्मत वाले हैं कि उन्हें सबा मिलीं। अब हम सभी अपने-अपने रिश्तों में खुश और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

उनके मुताबिक, अभिनेता के जीवन में स्थिरता और खुशी का श्रेय सबा को ही जाता है।

ADVERTISEMENT