LOADING...
लॉकडाउन के कारण एक बार फिर ऋतिक रोशन के घर लौंटी एक्स वाइफ सुजैन

लॉकडाउन के कारण एक बार फिर ऋतिक रोशन के घर लौंटी एक्स वाइफ सुजैन

Mar 25, 2020
09:08 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में किए लॉकडाउन की वजह से शायद कुछ चीजें बेहतर भी होने लगी हैं। दरअसल, इस कारण परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ रहने लगे है। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान से पेश किया है। बता दें कि सुजैन इस कोरोना के संकट में कुछ समय के लिए ऋतिक के घर वापस लौट आई हैं।

जानकारी

ऋतिक रोशन ने दी इस बात की जानकारी

सुजैन की तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋतिक ने उनके घर वापिस आने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'पिता होने के नाते मैं इस लॉकडाउन की स्थिति में बच्चों से दूर रहने की सोच भी नहीं सकता। यह वक्त हमें सिखा रहा है कि अपने बच्चों के साथ कैसे रहा जा सकता है। ये तस्वीर प्यारी सुजैन (मेरी एक्स वाइफ) की है। जो अपने घर से केवल इसलिए निकलकर आई हैं ताकि हम दोनों अपने बच्चों के साथ रह सकें।'

खुशी

ऋतिक ने किया सुजैन का शुक्रिया अदा

ऋतिक ने अपनी खुशी जाहिए करते हुए इस फैसले के लिए सुजैन का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे इस सह-पालन के सफर में उनके इतने समर्थन और समझदारी के लिए सुजैन का बहुत शुक्रिया। आज हम अपने बच्चों के लिए जो कहानी बनाएंगे वह आगे जाकर वही सुनाएंगे। मैं हम सभी के लिए दुआ करता हूं। हमें अपना प्यार, हिम्मत और सहानुभूति जताने का सही तरीका मिले।'

Advertisement

Advertisement

तलाक

2014 में हुआ था ऋतिक-सुजैन का तलाक

ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी। इन्हें इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता था, लेकिन नवंबर, 2014 में दोनों मे तलाक ले लिया। इनके दो बेटे रिहान और हृदान हैं। तलाक के बाद भी इन दोनों ने बच्चों की परविश साथ मिलकर ही की है ताकि उन्हें मां-बाप में से कभी किसी की कमी महसूस न हो। आज एक बार फिर इन दोनों ने साबित कर दिया कि वे एक जिम्मेदार पेरेंट्स हैं।

वर्क फ्रंट

इस फिल्म में दिखेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी समय के बाद उनका फिल्मी करियर वापस पटरी पर दिख रहा है। पिछली बार उन्हें 'वॉर' और 'सुपर 30' में देखा गया था। उनकी इन दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोरी थी। अब वह अपनी अगली फिल्म 'क्रिश 4' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, फिलहाल इस पर कोई काम नहीं शुरू हो पाया है। यह फिल्म 2021 के अंत तक रिलीज की जाएगी।

Advertisement