NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पुण्यतिथि विशेष: सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई में यूं भरी अपने सपनाें की उड़ान 
    अगली खबर
    पुण्यतिथि विशेष: सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई में यूं भरी अपने सपनाें की उड़ान 
    सुशांत सिहं राजपूत: इंजीनियरिंग छोड़ बने बॉलीवुड स्टार

    पुण्यतिथि विशेष: सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई में यूं भरी अपने सपनाें की उड़ान 

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 14, 2023
    10:20 am

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी यादें, फिल्में और किरदार हमेशा हमारे बीच रहेंगे। सुशांत एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में अपनी एक खास जगह बनाई।

    14 जून, यही वो दिन था जब सुशांत इस दुनिया से चले गए।

    उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं कि कैसे इंजीनियरिंग का एक होनहार छात्र बॉलीवुड पहुंचा और चकाचौंध की दुनिया में भी खूब नाम कमाया।

    दिलचस्पी

    इंजीनियरिंग में नहीं बसता था मन

    सुशांत के पिता कृष्णा कुमार सिंह एक हैंडलूम कंपनी में काम करते थे। पटना में शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशांत अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे।

    इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी।

    हालांकि, इंजीनियरिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने अपने परिवार के कहने पर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। वह हमेशा से अंतरिक्ष यात्री या फिर वायुसेना पायलट बनना चाहते थे।

    डांस

    डांस अकेडमी से जुड़े सुशांत

    सुशांत शुरुआत से ही थोड़े शर्मीले स्वभाव के थे और खुद को बदलना चाहते थे। एक बार उनके दोस्त ने उन्हें डांस क्लास लेने की सलाह दी।

    दिलचस्प बात ये थी कि सुशांत ने डांस क्लास अपने जुनून के लिए नहीं, बल्कि लड़कियों से मिलने के लिए की थी।

    खैर, सुशांत, श्यामक डावर की डांस एकेडमी से जुड़े। बस यहीं से उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया। उनके लिए टीवी और बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।

    ब्रैकग्राउंड डांस

    बने बैकग्राउंड डांसर

    शायद आप इस बात से वाकिफ न हों कि सुशांत को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक स्कॉलरशिप का प्रस्ताव मिला था।

    दिल्ली में इंजीनियरिंग चल रही थी, लेकिन सुशांत ने दोनों को ठुकरा दिया।

    फाइनल ईयर में कॉलेज छोड़ सुशांत ने मुंबई का रुख किया। उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया।

    उन्हें ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के गाने 'धूम अगेन' में बतौर बैकग्राउंड डांसर देखा गया। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों और कार्यक्रमों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया।

    छोटा पर्दा

    बने टीवी स्टार

    सुशांत जब बैकग्राउंड डांसर बनकर काम कर रहे थे, उसी बीच उन्होंने थिएटर जगत में भी कदम रख लिया था और वह धारावाहिकों के लिए ऑडिशन भी देने लगे थे।

    उन्होंने धारावाहिक 'किस देश में है मेरा दिल' से अपना टीवी करियर शुरू किया था।

    इस दौरान वह एकता कपूर की नजरों में आए और उन्होंने अपने धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' का प्रस्ताव उन्हें दे दिया।

    इसके बाद सुशांत इस शाे में अपने किरदार मानव घर-घर में लोकप्रिय हो गए।

    फिल्मी दुनिया

    बॉलीवुड में जमाई धाक

    सुशांत को छोटे पर्दे पर देख निर्देशक अभिषेक कपूर उनसे बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी फिल्म 'काई पो छे' से सुशांत को बॉलीवुड में ब्रेक दे दिया।

    अपनी पहली ही फिल्म से सुशांत ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी।

    इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    शायद ही आपको यह बात पता हो कि सुशांत ने बॉलीवुड में 'राज 2' से कदम रख लिया था। उन्होंने इस फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

    जानकारी

    14 जून, 2020 को अलविदा कह गए सुशांत

    2020 सुशांत के परिवार और उनके प्रशंसकों के लिए काफी दुखद रहा। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत के चाहनेवाले अक्सर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल
    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास
    कच्छ में पाकिस्तानी सीमा के पास बनेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' पार्क, प्रधानमंत्री मोदी की हुई थी सभा नरेंद्र मोदी
    भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात नरेंद्र मोदी

    सुशांत सिंह राजपूत

    निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति श्रीदेवी
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार बॉलीवुड समाचार
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार
    वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    निम्रत कौर ने किया 'दसवीं' का सीक्वल आने की खबरों का खंडन, कहा- इसमें सच्चाई नहीं मनोरंजन
    'रामायण' में रणबीर कपूर: कंगना रनौत ने पूछा- ये कैसा कलयुग है? कंगना रनौत
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह द केरला स्टोरी फिल्म
    शाहिद कपूर की 'कोई शक' नहीं है 'मुंबई पुलिस' की रीमेक, अगले साल होगी रिलीज शाहिद कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025