NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन
    अगली खबर
    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन

    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन

    लेखन भावना साहनी
    Jun 27, 2020
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 13 दिन बीत गए हैं। अब भी इस बात को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी कई बातें सामने आ चुकी हैं।

    वहीं, पहली बार उनके परिवार की ओर से सुशांत को अलविदा कहते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही सुशांत के नाम पर एक फाउंडेशन बनेगा।

    गौरव

    परिवार का गौरव थे सुशांत

    इस बयान की शुरुआत 'अलविदा सुशांत' से की गई है। इसमें लिखा है 'आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत हमारे लिए सिर्फ हमारा गुलशन था।'

    इसमें आगे लिखा है, 'वह खुले दिल, बातूनी और तेज दिमाग वाला था। हर चीज को लेकर जिज्ञासु, हर बात को लेकर उत्सुक, बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उनका शौक था। हंसता था तो रोम-रोम खिल जाता था। परिवार के बड़ों के लिए गौरव और प्रेरणा था।'

    शौक

    दूरबीन से सितारों को देखना पसंद करते थे सुशांत

    बयान में आगे लिखा है कि उसकी दूरबीन उसकी बेशकीमती चीजों में से एक थी। इससे उन्हें सितारों को देखना पसंद था।

    उन्होंने लिखा, 'हमें खुद को यह समझाने में सालों लगेंगे कि उसकी सहज मुस्कान अब कभी हम नहीं सुनेंगे। उसकी चमकती आंखें दोबारा हमें नहीं दिखेंगी। विज्ञान से जुड़े उसके अंतहीन विचार अब हम कभी नहीं सुन पाएंगे। उनके जाने से परिवार में कभी न भरी जाने वाली जगह खाली हो गई। इस नुकसान से हम स्तब्ध हैं।'

    फाउंडेशन

    परिवार करेगा सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना

    इस बयान में आगे लिखा, 'वह अपने हर फैन से प्यार करते थे। आप सभी ने हमारे गुलशन पर जो असीम प्यार बरसाया है उसके लिए हम दिल से आपका शुक्रिया करते हैं।'

    इसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की याद में परिवार से सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) की स्थापना करने का फैसला लिया है। इसमें उनके पसंदीदा क्षेत्र सिनेमा, विज्ञान और खेल से जुड़ी टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभाओं का समर्थन किया जाएगा।

    बचपन का घर

    सुशांत के बचपन के घर को बनाया जाएगा स्मारक

    इस बयान के अनुसार, 'पटना के राजीव नगर में स्थित उनके बचपन के घर को स्मारक में बदला जाएगा। यहां उनकी कुछ निजी चीजों को रखा जाएगा। इसमें हजारों किताबें, उनकी दूरबीन, फ्लाउट सिम्यूलेटर, फर्नीचर, और बहुत सी चीजें होंगी।'

    परिवार ने आगे बताया कि वह सुशांत के इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर और सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्टिव रखेंगे, ताकि सुशांत सिंह राजपूत की यादों को हमेशा जीवित रखा जा सके।

    दुखद

    दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए सुशांत

    सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाक आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार वह छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे।

    उनका अचानक जाना लोगों के लिए गहरा सदमा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस सिलसिले में वह कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

    बता दें कि सुशांत जल्द ही शादी करने वाले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आत्महत्या
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान ने किया था करण जौहर पर बड़ा खुलासा, सिर्फ स्टार्स के साथ करते हैं काम करण जौहर
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज है योग, आप भी करें योग
    अब साहिल खान ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, सलमान खान पर फिर भड़के यूजर्स शाहरुख खान
    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा सोनू निगम

    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने लॉन्च की वेबसाइट, फिर ताजा होंगी उनकी खूबसूरत यादें बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की मौत के बाद जिया खान की मां ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर
    बॉलीवुड के सिंगल फादर्स जो एक मां की तरह अपने बच्चों की करते हैं देखभाल फादर्स डे

    आत्महत्या

    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा
    राज ठाकरे को मिले ED के नोटिस से नाराज पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)
    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला मुंबई

    सुशांत सिंह राजपूत

    चचेरे भाई ने बताया, नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आलिया और करण जौहर पर भड़के फैंस, जानिए कारण करण जौहर
    कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बताया 'प्लान्ड मर्डर', वीडियो किया शेयर बॉलीवुड समाचार
    कोरोना काल में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए अनोखे मास्क बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025