Page Loader
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने की 'किसी का भाई...' के बहिष्कार की मांग
सुशांत बहन प्रियंका ने की 'किसी का भाई किसी की जान' के बहिष्कार की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने की 'किसी का भाई...' के बहिष्कार की मांग

Apr 21, 2023
10:57 am

क्या है खबर?

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' आज (21 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जहां फिल्म के पहले शो को देखने के लिए उत्साहित प्रशंसक टिकट खिड़की के बाहर कतार में खड़े हैं, वहीं 'किसी का भाई...' को सोशल मीडिया पर एक वर्ग से विरोध का सामना करना पड़ा। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने 'किसी का भाई...' के बहिष्कार की मांग की है।

पोस्ट

सुशांत की भविष्यवाणी होगी सच- प्रियंका

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'शुभ प्रभात। सुशांत ने भविष्यवाणी की थी कि बॉलीवुड ढह जाएगा। सुशांत ने क्या झेला है और मुझे हर रोज किस चीज का सामना करना पड़ता है इसलिए मैं निश्चित रूप से बॉलीवुड को बायकॉट करती हूं। #BoycottKisiKaBhaiKisiJaan।' सुशांत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था, वहीं अभिनेता के परिवार ने बॉलीवुड और सुशांत की कथिक गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट