सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की होगी स्क्रीनिंग, जानिए कब
क्या है खबर?
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन निधन के 4 साल बाद भी उनका नाम अक्सर सुर्खियों में आ जाता है।
उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'केदारनाथ', 'काई पो छे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'छिछोरे' और 'सोनचिड़िया' शामिल हैं।
इनके अलावा सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था, जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक है।
रिपोर्ट
इन राज्यों में होगी स्क्रीनिंग
अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी के जन्मदिन पर सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की खास स्क्रीनिंग होने जा रही है।
धोनी 7 जुलाई, 2024 को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास दिन के लिए निर्माता 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बैंगलोर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
एमएस धोनी
2016 में रिलीज हुई थी यह फिल्म
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत ने धोनी के किरदार को बखूबी निभाया था।
दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी,अनुपम खेर, भूमिका चावला, क्रांति प्रकाश झा और आलोक पांडे जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका मे नजर आए थे।
इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने 216 करोड़ रुपये कमाए थे।