NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत'
    अगली खबर
    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत'

    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत'

    लेखन भावना साहनी
    Jul 30, 2020
    01:02 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कई तरह की बातें चल रही हैं। उनके फैंस लगातार इस मामले पर CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

    वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस केस में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इस केस के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

    अब उन्होंने सुशांत की मौत को मर्डर बताते हुए इसकी 26 वजहें गिनवा दी हैं।

    फंदा

    फांसी के फंदे के निशान ने स्वामी को किया परेशान

    स्वामी के अनुसार सुशांत के कमरे से जो एंटी डिप्रेशन ड्रग्स मिले हैं, हो सकता है उन्हें किसी ने वहां रखा हो।

    उन्होंने सुशांत की गर्दन पर मिले फंदे के निशान पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक यह किसी बेल्ट जैसी चीज के निशान हैं।

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि 14 जून की सुबह सुशांत वीडियो गेम खेल रहे थे। ऐसे में स्वामी को लगता है कि कोई भी डिप्रेस्ड शख्स वीडियो गेम खेल ही नहीं सकता।

    संदेह

    सुशांत के शरीर पर मिले कई निशान- स्वामी

    स्वामी के अनुसार उनके कमरे में कोई छोटा स्टूल या टेबल नहीं मिला।

    उनका यह भी कहना है कि जिस अवस्था में सुशांत की बॉडी मिली उससे यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता। उन्होंने इसका कारण बताया कि उनकी जीभ बाहर नहीं थी।

    उनके शरीर पर कई अन्य निशान मिले हैं। उन्होंने नौकरों के बयान बदलने और एंबुलेंस बदले जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

    स्वामी ने इसे सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत से भी जोड़ा।

    CBI जांच

    मुंबई पुलिस भी चाहती है CBI जांच

    स्वामी को सुशांत के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट न मिलने की बात भी काफी परेशान कर रही है।

    उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में दावा किया है कि मुंबई पुलिस भी CBI जांच चाहती हैं।

    उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस के 80 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि यह मामला CBI को सौंप दिया जाए। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत हाई प्रोफाइल स्टीमिंग हॉट केस को पुलिस ओवरलोड कर रही है।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट

    Why I think Sushanth Singh Rajput was murdered pic.twitter.com/GROSgMYYwE

    — Subramanian Swamy (@Swamy39) July 30, 2020

    बातचीत

    स्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की सुशांत मामले में बात

    स्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। मैंने पटना पुलिस, FIR और विस्तृत जांच के लिए खुली छूट देने पर उनकी तारीफ की। अब जबकि दो जांच की जा रही है तो मैं CBI जांच के लिए पहल करूंगा। उन्होंने कहा है कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है वह चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।'

    दावा

    मुंबई पुलिस से कोई कर रहा है रिया की मदद- वकील

    यह मामला मुंबई के पटना पुलिस को सौंपने की बात हो रही है। इसी बीच सुशांत के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस से कोई रिया की मदद कर रहा है।

    विकास ने कहा, "रिया ने मामले मुंबई में ही ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। जबकि उन्हें CBI जांच के लिए भी देनी चाहिए थी। इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस से कोई उनकी मदद कर रहा है।"

    FIR

    सुशांत के पिता की रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज

    बता दें कि हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में IPC की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत FIR दर्ज करवाई है।

    उन्होंने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी दी और अपने फायदों के लिए उनका इस्तेमाल किया।

    हालांकि, इसके बाद रिया ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुब्रमण्यम स्वामी
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, बोले- मेरी किताब पर फिल्म बनाकर मुझे क्रेडिट नहीं दिया मनोरंजन
    आमिर खान मिलाने जा रहे हैं नेटफ्लिक्स से हाथ, अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' करेंगे पेश! नेटफ्लिक्स
    सुशांत आत्महत्या मामला: फिल्म समीक्षक राजीव मसंद से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस मनोरंजन
    अब अनुराग कश्यप पर भड़की कंगना रनौत, बोली- ये हैं मिनी महेश भट्ट नेपोटिज्म

    मनोरंजन

    सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन पर हो रहा काम! टीवी शो
    सुशांत आत्महत्या मामला: फिर भड़की कंगना, बोलीं- अपने दावे साबित नहीं किए तो लौटा दूंगी पद्मश्री बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, सामने आया टाइटल बॉलीवुड समाचार
    'क्वीन' और 'पिंक' समेत कम बजट वाली ये बॉलीवुड फिल्में रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार

    सुब्रमण्यम स्वामी

    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राम मंदिर निर्माण का विरोध किया तो सरकार गिरा दूंगा राम मंदिर
    सुनंदा पुष्कर केस: बढ़ सकती हैं शशि थरुर की मुश्किलें, 21 फरवरी से होगी सुनवाई शशि थरूर
    राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद, ब्रिटिश नागरिक होने के आरोप पर गृह मंत्रालय का नोटिस गृह मंत्रालय
    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR छत्तीसगढ़

    सुशांत सिंह राजपूत

    मनोज बाजपेयी भी करना चाहते थे आत्महत्या, बयां किया मुश्किल वक्त का दर्द बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान भी हो चुके हैं नेपोटिज्म के शिकार, सुनाया हैरान करने वाला किस्सा नेपोटिज्म
    नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को कहा चापलूस, बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए नेपोटिज्म
    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025