NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार

    लेखन नेहा शर्मा
    April 08, 2022 | 10:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी जानकारी

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल पूरे होने वाले हैं। पहले उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में इस केस को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन CBI को दे दिया गया। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत CBI से जवाब मांगा गया, लेकिन जांच एजेंसी ने कोई भी सूचना देने से इनकार कर दिया। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जांच प्रभावित होने का दिया हवाला

    ANI के मुताबिक, CBI को सूचना के अधिकार के तहत सुशांत केस में जानकारी देने के लिए एक एप्लिकेशन आई थी। CBI ने किसी भी जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया और आवदेक को जवाब दिया, "सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है। कोई भी जानकारी जांच की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है और जांच को प्रभावित कर सकती है, इसलिए मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती।"

    कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने CBI की जांच पर उठाए थे सवाल

    इस साल सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ट्वीट किया था, 'आज सुशांत सिंह राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को एक साल हो गया है। CBI को इस मामले में जांच करते हुए 310 दिन और एम्स के पैनल द्वार हत्या की आशंका से इनकार किए 250 दिन हो गए हैं।' उन्होंने लिखा, 'CBI आखिर कब निष्कर्ष देगी? जांच एजेंसी ने इस पर मुंह बंद क्यों किया हुआ है? CBI राजनीतिक आकाओं के दबाव में है।'

    14 जून को मृत पाए गए थे सुशांत

    सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार और चाहनेवालों को बहुत बड़ा झटका लगा था। सुशांत के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में भी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी उनकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया था। फिलहाल CBI आगे की जांच कर रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। इसके चलते रिया को कुछ हफ्तों के लिए जेल भी हुई थी।

    सुशांत की आखिरी फिल्म थी 'दिल बेचारा'

    सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जो उनके निधन के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना संघी थीं। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आई थी। प्रशंसकों की मांग देखते हुए निर्माताओं ने इस फिल्म को मुफ्त में दिखाने का फैसला किया था। फिल्म में अपने पसंदीदा अभिनेता को आखिरी बार पर्दे पर देख प्रशंसक बेहद भावुक हो गए थे। 'दिल बेचारा' का निर्देशन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    बॉलीवुड समाचार

    'मिमी' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में दिखेंगी विद्या बालन विद्या बालन
    अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    फिल्मों के प्री-रिलीज बिजनेस का क्या है फॉर्मूला? जानें इसका पूरा गणित मनोरंजन
    दिल्ली के क्लब में शो के दौरान हनी सिंह के साथ हुई हाथापाई, FIR दर्ज दिल्ली पुलिस

    सुशांत सिंह राजपूत

    निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति श्रीदेवी
    सुशांत सिंह राजपूत समेत इन कलाकारों के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्में श्रीदेवी
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान अमेरिका
    दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका बॉलीवुड समाचार
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' को बायकॉट करने की उठी मांग, जानिए कारण बिग बॉस
    रिया चक्रवर्ती को 'बिग बॉस 15' में लाने की कोशिश, मिला भारी-भरकम रकम का प्रस्ताव मनोरंजन
    सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में नजर आ सकती हैं रिया चक्रवर्ती सलमान खान
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023