NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों से जमाई अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों से जमाई अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप
    सुशांत सिंह राजपूत की बेहतरीन फिल्में

    सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों से जमाई अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप

    लेखन मेघा
    Jan 21, 2024
    10:38 am

    क्या है खबर?

    छोटे पर्दे से शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

    सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा अपने प्रशंसकों की यादों में रहेंगे।

    आइए आज यानी 21 जनवरी को अभिनेता की जयंती के मौके पर उनकी बेहतरीन फिल्में पर नजर डालते हैं, जिनमें उन्हें पसंद किया गया।

    #1

    'काई पो चे' 

    टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद सुशांत ने 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड में कदम रखा। अभिषेक कुमार की इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आए थे।

    चेतन भगत की किताब '3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' से ली गई इस कहानी में ईशान भट्ट के किरदार में दर्शकों ने सुशांत को पसंद किया और उनके बॉलीवुड में आगे बढ़ने के रास्ते खुल गए।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #2

    'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'

    2016 में आई यह फिल्म सुशांत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जिंदगी पर आधारित थी।

    धोनी के किरदार में सुशांत खूब जचे थे और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी शामिल थीं, वहीं इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।

    इस फिल्म का लुत्फ डिज्नी+ हॉटस्टार पर उठाया जा सकता है।

    #3

    'केदारनाथ'

    केदारनाथ में आई बाढ़ और भूस्खलन की कहानी को पर्दे पर दर्शाती इस फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान नजर आई थीं।

    फिल्म में अभिनेता ने मंसूर अली खान का किरदार निभाया था, जो पालकी से भक्तों को केदारनाथ तक की यात्रा कराता है।

    वह इस किरदार में पूरी तरह से ढल गए थे और उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई थी।

    अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #4

    'छिछोरे'

    नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'छिछोरे' (2019) में सुशांत का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला था। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही बल्कि इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया।

    इस फिल्म में सुशांत इंजीनियर अनिरुद्ध पाठक के किरदार में नजर आए थे, जिसका बेटा परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या की कोशिश करता है।

    फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन जैसे सितारे भी शामिल थे।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #5

    'दिल बेचारा'

    2020 में आई फिल्म 'दिल बेचारा' सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के बाद कोरोना महामारी के चलते सीधे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

    फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया था तो सुशांत के साथ संजना सांघी की जोड़ी बनी थी, जिसे पसंद किया गया।

    उपन्यास 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' से ली गई इस फिल्म की कहानी में सुशांत ने मैनी का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने दिल जीत लिया था।

    जानकारी

    अपने फ्लैट में मृत मिले थे अभिनेता 

    सुशांत 14 जून, 2020 को 34 साल की उम्र में अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने अभिनेता की मौत को आत्महत्या बताया था तो लोगों का कहना था कि ये हत्या है। इस मामले की अभी जांच चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    सुशांत सिंह राजपूत

    करण जौहर ने छोड़ा ट्विटर, डिलीट किया अपना अकाउंट ट्विटर
    सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को CBI ने बताया दुर्घटना केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत, उसे नहीं मिल रहे किरायेदार मुंबई
    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र विवेक ओबेरॉय

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  युवराज सिंह
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस मंत्र जॉन अब्राहम
    रितेश देशमुख ने इन फिल्मों में लगाया कॉमेडी का तड़का, OTT पर लीजिए मजा रितेश देशमुख
    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा जैसी फिटनेस चाहती हैं? जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान ऋचा चड्ढा

    बॉलीवुड समाचार

    ...जब गोविंदा 48 घंटे बाद शूटिंग करने पहुंचे थे, प्रहलाद कक्कड़ ने सुनाया किस्सा गोविंदा
    पंकज त्रिपाठी अभिनय से ब्रेक पर बोले- पहले बड़ी जिम्मेदारियां थीं, अब EMI नहीं भरनी पंकज त्रिपाठी
    'कॉफी विद करण 8': ओरी ने किया हमशक्ल होने का दावा, शो में इनको मिला अवॉर्ड कॉफी विद करण
    नूतन की पोती प्रनूतन को हॉलीवुड में मिला मौका, सलमान ने कराए थे बॉलीवुड के दर्शन आगामी फिल्में

    मनोरंजन

    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष जावेद अख्तर
    गोल्डन ग्लोब 2024: 'बार्बी' बन रेड कार्पेट पर पहुंचीं मार्गोट रोबी, इनका भी रहा जलवा हॉलीवुड समाचार
    अगस्त्य नंदा का नहीं था बॉलीवुड का इरादा, बोले- 'द आर्चीज' से हुई नई शुरुआत द आर्चीज
    मुश्ताक खान की 'वेलकम' की फीस थी अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम, किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025