NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर उठे सवाल, जानिए किसने क्या कुछ कहा
    अगली खबर
    सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर उठे सवाल, जानिए किसने क्या कुछ कहा

    सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर उठे सवाल, जानिए किसने क्या कुछ कहा

    लेखन भावना साहनी
    Aug 06, 2020
    08:11 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई और पटना पुलिस इस केस में हर एंगल को खंगालने की कोशिश कर रही है।

    वहीं, इस समय कई लोग अक्टूबर 2019 में हुए सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर बात कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इसके बाद ही सुशांत में बदलाव देखने को मिले थे।

    चलिए इस यूरोप ट्रिप के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

    यूरोप ट्रिप

    रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम शेयर की थी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें

    रिया ने 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूरोप ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की थी। हालांकि, इन तस्वीरों में कहीं भी उनके साथ सुशांत नहीं दिख रहे थे।

    इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने सुशांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जो इसी यूरोप ट्रिप के दौरान क्लिक की गई थी।

    इसी से खुलासा हुआ था कि सुशांत और रिया इस ट्रिप पर साथ थे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए रिया चक्रवर्ती का यूरोप ट्रिप का वीडियो

    #bluegrotto I see blue , you see green .. “Is this a riddle ?”, asks the queen Now you see me , now you don’t It is any colour you like , just hold ! “”Are you fooling me? “ she asks the fool , No my queen , all I’m saying is - it depends slightly on the moon 🌙 #rheality #imapoetandnowyouknowit

    A post shared by rhea_chakraborty on Oct 18, 2019 at 9:44am PDT

    बीमार

    यूरोप से लौटने के बाद अक्सर बीमार रहते थे सुशांत- कुक नीरज

    सुशांत के कुक नीरज का कहना है कि सुशांत 2019 में रिया के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे। उस समय सुशांत अच्छे दिख रहे थे। वह दिवाली से कुछ दिन पहले ही लौटे थे। जब वह वापिस आए तो उनकी तबीयत काफी खराब लग रही थी।

    नीरज ने बताया कि इसके बाद वह अक्सर बीमार ही रहने लगे थे। वापिस आने के बाद सुशांत अपना पुराना घर छोड़कर डेढ़ महीने रिया के घर ही रहे।

    ट्रिप का खर्च

    सुशांत के अकाउंटेट संदीप श्रीधर ने दी ट्रिप के खर्चे की जानकारी

    कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अपनी हर जरुरत के लिए सुशांत के पैसे इस्तेमाल किया करती थी। इसी के चलते हाल ही में सुशांत के चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने उनकी बैंक स्टेटमेंट का खुलासा किया था।

    इसमें उन्होंने सुशांत के अन्य सभी खर्चों के साथ यह भी बताया कि इस यूरोप ट्रिप पर सुशांत के 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। जिसकी जानकारी उनकी बैंक स्टेटमेंट में भी है।

    ट्रिप का जिक्र

    सुशांत के पुराने असिस्टेंट, बॉडीगार्ड और कुक ने भी किया यूरोप ट्रिप का जिक्र

    हाल ही में सुशांत के असिस्टेंट अंकित आचार्य ने इस बात का खुलासा किया है कि वह सुशांत के यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत काफी बदले हुए लगने लगे थे। वह बहुत कमजोर दिख रहे थे और उनकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए थे।

    उनके अलावा सुशांत के पुराने बॉडीगार्ड और कुक ने भी कहा था कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बीमार रहने लगे थे। वह ज्यादातर अपने कमरे में सोते रहते थे।

    FIR

    सुशांत के पिता ने दर्ज करवाई रिया के खिलाफ FIR

    बता दें कि कुछ दिन पहले सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे पैसों ठगे हैं और वही उनके बेटे के डिप्रेशन का कारण थीं।

    इसके बाद से पटना पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि, बिहार सरकार ने यह मामला CBI को सौंपने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मान लिया है।

    दुखद

    अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। माना जा रहा है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे और अपना इलाज करवा रहे थे। वह सिर्फ 34 साल के थे।

    मुंबई पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या केस मानकर ही जांच कर रही है। जबकि सुशांत के फैंस लगातार यह मामला CBI को सौंपने की मांग कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी
    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान

    बॉलीवुड समाचार

    तापसी के इस बयान से इम्प्रेस हुई सोनाक्षी सिन्हा, कही यह बड़ी बात नेपोटिज्म
    अनुभव सिन्हा इन चार दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बनाएंगे कोरोना वायरस पर फिल्म मनोरंजन
    #NewsBytesExclusive: 'राजी' को लेकर मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, कही ये बड़ी बातें नेपोटिज्म
    करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड टीवी शो

    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ने बनाया रिकॉर्ड, IMDb पर मिली हाइऐस्ट रेटिंग बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी नहीं, बल्कि ये फिल्ममेकर करवाएंगी 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' के स्टंट! टीवी शो
    आज से शुरु हो रहे हैं 'इंडियन आइडल 12' के ऑडिशन, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन टीवी शो
    अगस्त से फिर लौट सकती है सिनेमाघरों की रौनक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिया संकेत बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने तोड़ी चुप्पी, लिखा भावुक करने वाला पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने मांगी अमित शाह से मदद, CBI जांच की मांग की बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और मर्डर की धमकी, फूट पड़ा अभिनेत्री का गुस्सा इंस्टाग्राम
    सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने CBI जांच से किया इंकार बॉलीवुड समाचार

    रिया चक्रवर्ती

    सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अपने घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती! पटना
    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने जारी किया वीडियो, कहा- न्याय मिलने का भरोसा पटना
    सुशांत के बॉडीगार्ड का दावा- अभिनेता के पैसों पर रिया और उनका परिवार करता था पार्टी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025