सूर्या की 'करप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल
मनोरंजन
तमिल सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'करप्पु' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 15 मई को रिलीज हुई ये फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी-एक्शन फिल्म की भावनात्मक कहानी और सूर्या की जबरदस्त एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।
जिस सीन को फिल्म से हटाने वाले थे सूर्या, वही बना सबसे यादगार हिस्सा
इस फिल्म की तारीफ सिलंबरासन टीआर जैसे कई बड़े सितारों और जाने-माने निर्देशकों ने भी की है। फिल्म में एक बेहद यादगार पल था, जिसे पहले लगभग हटा ही दिया गया था। ये पल आरजे बालाजी की पिछली फिल्म 'मूकुथी अम्मन' का एक डायलॉग था। शुरुआत में सूर्या को इसे रखने में थोड़ी हिचकिचाहट हुई थी, लेकिन बाद में वो तैयार हो गए। यही पल बाद में फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा बनकर उभरा।