LOADING...
सूर्या के आगे पानी भरते दिखे आयुष्मान खुराना और संजय दत्त, 'करुप्पु' ने लूटा बॉक्स ऑफिस
'करुप्पु' ने पहले दिन किया बॉक्स ऑफिस पर कमाल

सूर्या के आगे पानी भरते दिखे आयुष्मान खुराना और संजय दत्त, 'करुप्पु' ने लूटा बॉक्स ऑफिस

May 16, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार (15 मई, 2026) को एक साथ 3 फिल्मों के बीच महामुकाबला देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर साउथ के अभिनेता सूर्या की 'करुप्पु', आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त की सस्पेंस-थ्रिलर 'आखिरी सवाल' एक ही दिन रिलीज हुईं। अब पहले दिन की कमाई के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने साफ कर दिया है कि दर्शकों पर सिर्फ साउथ सुपरस्टार सूर्या का जादू चला है।

तुलना

अपने ही प्रीक्वल से आधी भी नहीं रही 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई

आयुष्मान, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अभिनीत 'पति पत्नी और वो दो' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास शुरुआत नहीं की। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ये फिल्म बंपर ओपनिंग लेने में नाकाम रही और 2019 में आई अपने ही प्रीक्वल 'पति पत्नी और वो' (जिसने पहले दिन 9.10 करोड़ कमाए थे) के मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर सकी।

आखिरी सवाल

'आखिरी सवाल' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम

संजय दत्त, अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती की पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' भी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की यात्रा पर आधारित इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद और चर्चाएं थीं, लेकिन ये चर्चा कमाई में तब्दील नहीं हो सकी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया और ओपनिंग डे पर महज 40 लाख रुपये जुटा पाई। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद ठंडी रही।

Advertisement

करुप्पु

'करुप्पु' ने पहले दिन कूट डाले 14.40 करोड़

दूसरी ओर आर्थिक दिक्कतों और शोज रद्द होने जैसी कई शुरुआती मुश्किलों का सामना करने के बाद सूर्या और तृषा कृष्णन की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु' एक दिन की देरी से 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमाम अड़चनों के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखते ही धमाल मचा दिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने देशभर में पहले दिन 14.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

Advertisement

किरदार

'करुप्पु' में वकील और योद्धा बने सूर्या

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या एक ऐसे जांबाज वकील और योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अदालती लड़ाई जीतना बखूबी जानता है। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की पटकथा अश्विन रविचंद्रन और राहुल राज सहित अन्य लेखकों ने मिलकर लिखी है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के साथ-साथ योगी बाबू, स्वासिका, इंद्रन्स, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Advertisement