LOADING...
सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की OTT रिलीज का ऐलान, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर
'करुप्पू' की OTT रिलीज तारीख आ गई

सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की OTT रिलीज का ऐलान, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर

Jun 08, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

साउथ अभिनेता सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पू' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की फैंटेसी-एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कमाई सिनेमाघरों में अभी भी जारी है। फिल्म अब तक 190 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करते हुए खुद को ब्लाॅकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर चुकी है और अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। निर्माताओं ने 'करुप्पू' की OTT रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

प्रीमियर

इस OTT पर आएगी सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'करुप्पू' अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। निर्माताओं ने एक पोस्ट में बताया है कि फिल्म 12 जून को तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फैंस भी बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म बिना किसी कांट-छांट के OTT पर रिलीज होगी। 'करुप्पू' दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। यह सूर्या के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है।

Advertisement