'करुप्पू' के बाद सूर्या की नजर 'जेलर 2' निर्देशक पर, 50वीं फिल्म के लिए आएंगे साथ?
क्या है खबर?
सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'करुप्पू' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। सिनेमाघरों के बाद, फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है, जहां इसे लोगों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस बीच, खबर है कि सूर्या अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसी चर्चा है कि अभिनेता अपनी 50वीं फिल्म के लिए निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि, नेल्सन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जेलर 2' में व्यस्त हैं।
बातचीत
कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आने की योजना
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या कथित तौर पर निर्देशक नेल्सन के साथ फिल्म 'सूर्या 50' (अस्थायी नाम) में काम करने के इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता की टीम ने इस कॉमेडी फिल्म में संभावित सहयोग के लिए निर्देशक से संपर्क किया है। हालांकि, नेल्सन अभी रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में व्यस्त हैं और 'KHXRK रियूनियन' के प्री-प्रोडक्शन पर भी काम कर रहे हैं। फिलहाल दोनों के सहयोग की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
फिल्म
'विश्वनाथ एंड संस' में नजर आएंगे सूर्या
'करुप्पू' की सफलता के बाद, फैंस की नजरें सूर्या की अगली फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' पर हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री मामिता बैजू दिखाई आएंगी। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की आगामी फिल्म 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के साथ होगी। यह दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार बैठी हैं।