NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस
    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस

    लेखन भावना साहनी
    Jan 11, 2021
    12:05 pm
    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस

    लॉकडाउन में कई टीवी सीरियल्स बीच में ही बंद कर दिए गए थे। इन्हीं में से एक एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' भी था। इसके बंद होने के कुछ ही वक्त बाद अगस्त 2020 में 'नागिन 5' शुरू हुआ। हिना खान, धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा के साथ लॉन्च हुए इस नए सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही। दर्शक इसे पसंद भी करने लगे थे। हालांकि, अब TRP बिगड़ने के कारण इसे भी बंद किया जा रहा है।

    2/5

    फरवरी में ऑफ एयर होगा शो

    'नागिन 5' का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आया था, लेकिन कुछ ही समय में हिना खान ने शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद शो को सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल के साथ आगे बढ़ाया गया। हालांकि, हिना के शो छोड़ने के बाद दर्शकों की रुचि भी इसमें कम होने लगी। इसी के साथ शो की TRP भी लगातार गिरने लगी। ऐसे में अब आखिरकार इसे फरवरी, 2021 में ऑफ एयर करने का फैसला किया है।

    3/5

    स्टार कास्ट को दे दी गई जानकारी

    TOI के अनुसार, इसे फरवरी में किस तारीख को बंद किया जाएगा यह अभी तय नहीं हुया है। लेकिन शो की टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब 'नागिन' के इस सीजन का आखिरी एपिसोड जनवरी के अंत में शूट किया जाएगा।

    4/5

    वैम्पायर शो करेगा रिप्लेस

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नागिन 5' को एकता कपूर का ही एक नया शो रिप्लेस करेगा। दरअसल, एकता एक नया शो पेश करने जा रही हैं, जो वैम्पायर पर आधारित होगा। हालांकि, फिलहाल उनके इस शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन फैंस अभी से इसके लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं। वैसे, एकता इससे पहले 'प्यार की ये एक कहानी' नाम से भी वैम्पायर पर आधारित शो बना चुकी हैं। जो 2010-2011 तक चला था।

    5/5

    दर्शकों को थी 'नागिन 5' से उम्मीदें

    गौरतलब है कि 'नागिन 5' में सुरभि चंदना को आदि नागिन का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। जबकि, शरद मल्होत्रा चील की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, मोहित सहगल की बात करें तो वह आदि नाग के रोल में दिखाी दे रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन यह वैसा जादू नहीं चला पाया जैसे 'नागिन' के शुरुआती सीजन्स का हुआ करता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    एकता कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद मनोरंजन
    क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है अमिताभ बच्चन की डिब्बा बंद फिल्म 'शूबाइट'? मनोरंजन
    ईशा देओल को इंस्टाग्राम अकाउंट भी हुआ हैक, मिला था कॉपीराइट उल्लंघन का मैसेज इंस्टाग्राम
    ऋतिक ने जन्मदिन पर किया 'फाइटर' का ऐलान, पहली बार बनेगी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी दीपिका पादुकोण

    टीवी शो

    कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, इस मामले दर्ज करवाएंगे बयान मुंबई पुलिस
    KBC 12: एक बार फिर महिला ने मारी बाजी, डॉक्टर नेहा शाह बनीं चौथी करोड़पति बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: इस बार मार्च तक एक्सटेंड हो सकता है शो- रिपोर्ट मनोरंजन
    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज करवाई शिकायत बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया गया 'आंखे 2' में अप्रोच, पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे! बॉलीवुड समाचार
    'कागज' रिव्यू: कमियों के बावजूद पंकज त्रिपाठी ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन? दीपिका पादुकोण
    दक्षिण भारत के ये कलाकार इस साल कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू मनोरंजन

    एकता कपूर

    क्या एकता कपूर करने जा रही हैं शादी? तस्वीर शेयर कर दिया हिंट इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 14: एकता ने की निक्की तंबोली की तारीफ, 'नागिन' में हो सकती है एंट्री मनोरंजन
    श्रद्धा कपूर बनने जा रही हैं बॉलीवुड की नई नागिन, तीन पार्ट्स में बनेगी फिल्म श्रीदेवी
    टीवी की 'नागिन' के किया बॉलीवुड का रुख, तीन भागों में बनाई जा रही है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023