LOADING...
'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर इलाहाबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया पासपोर्ट जारी करने का आदेश
रणवीर इलाहाबादिया को राहत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beerbiceps)

'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर इलाहाबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Apr 28, 2025
01:53 pm

क्या है खबर?

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी अश्लील टिप्पणी के चलते पिछले काफी समय से विवादों में थे। उन्होंने अपने पासपोर्ट को जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। आज यानी 28 अप्रैल को इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया और रणवीर ने राहत की सांस ली है। दरअसल, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

सुनवाई

विदेश यात्रा कर पाएंगे रणवीर

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने रणवीर का पासपोर्ट महाराष्ट्र साइबर क्राइम ब्यूरो से जारी करने का आदेश दिया है। अब वह विदेश यात्रा कर पाएंगे। सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र और असम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रणवीर के संबंध में दर्ज FIR की जांच पूरी हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में सुनवाई बीते 1 अप्रैल को हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

रणवीर ने ली राहत की सांस

मामला

क्या है पूरा मामला? 

पिछले कुछ समय से रणवीर कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी अश्लील टिप्पणी के चलते विवादों में हैं। समय रैना के इस शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर हर दिन संबंध बनाते देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?'' रणवीर का ये विवादित वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।