NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज

    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 20, 2023, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज
    20 मार्च को अलका याग्निक मना रही हैं 57वां जन्मदिन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@therealalkayagnik)

    अलका याग्निक हिंदी संगीत जगत की सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं। 20 मार्च को वह अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिकाओं में से एक हैं और अब तक हजारों गाने गा चुकी हैं। करीब 4 दशक लंबे करियर में वह कई अभिनेत्रियों की आवाज बन चुकी हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय जोड़ी आलका और काजोल की है। आइए, नजर डालते हैं काजोल पर फिल्माए गए अलका के गानों पर।

    सूरज हुआ मद्धम 

    करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'सूरज हुआ मद्धम' बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है। काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माए गए इस गाने को अलका और सोनू निगम ने आवाज दी थी। इसके लिरिक्स अनिल पांडे ने लिखे थे और इसे कंपोज संदेश सांडिल्य ने किया था। इस फिल्म के अन्य गाने 'ये लड़का हाय अल्लाह', और 'बोले चूड़ियां' भी अलका ने काजोल के लिए गाए हैं।

    लड़की बड़ी अनजानी है

    'लड़की बड़ी अनजानी है' बॉलीवुड की यादगार फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बाद इस फिल्म ने भी काजोल और शाहरुख की जोड़ी को लोकप्रिय बनाया। काजोल और शाहरुख के इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक की सुपरहिट जोड़ी ने गाया है। गाने को जतिन-ललित की जोड़ी ने कंपोज किया था। फिल्म के गाने 'कुछ कुछ होता है', 'साजन जी घर आए' में भी अलका ने काजोल को आवाज दी थी।

    बाजीगर 

    1993 की फिल्म 'बाजीगर' में भी काजोल और शाहरुख की जोड़ी देखने को मिली। इस गाने को भी कुमार सानू और अलका की हिट जोड़ी ने गाया और 90 के दशक भर यह गाना छाया रहा। 90 के दशक के खूबसूरत गानों की बात आती है, तो आज भी प्रशंसक इस गाने को पसंद करते हैं। इस गाने के लिरिक्स नवाब आरजू ने लिखे थे और इसे अनु मलिक ने कंपोज किया था।

    देखो देखो जानम हम

    यह गाना 1997 की फिल्म 'इश्क' का है और काजोल और अजय देवगन की जोड़ी पर फिल्माया गया है। 'देखो देखो जानम हम' को अलका ने उदित नारायण के साथ गाया है। इसका म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स राहत इंदौरी ने लिखे थे। इस फिल्म में काजोल और अजय के अलावा आमिर खान और जूही चावला भी नजर आए थे। उस दौर में इस फिल्म को युवाओं ने खूब पसंद किया था।

    प्यार के लिए 

    इस रोमांटिक गाने को भी काजोल और अजय की जोड़ी पर फिल्माया गया था। यह 1999 की फिल्म 'दिल क्या करे' का गाना है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में काजोल के साथ महिमा चौधरी भी नजर आई थीं। 'प्यार के लिए' को अलका ने काजोल के लिए गाया और एक बार फिर उनकी आवाज बनीं। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। इस गाने को भी जतिन-ललित की जोड़ी ने कंपोज किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2022 में अलका याग्निक BTS और टेलर स्विफ्ट जैसे गायकों को पछाड़कर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वालीं सिंगर बनीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट के अनुसार, अलका के गानों को 2022 में यूट्यूब पर 1,530 करोड़ बार स्ट्रीम किया गया।।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    जन्मदिन विशेष
    काजोल
    अलका याग्निक

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता
    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद शशि कपूर
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  आलिया भट्ट
    कंगना रनौत ने बताई अपने जन्मदिन की सही तारीख, विकिपीडिया पर भड़कीं  कंगना रनौत

    काजोल

    अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पहना 1.75 लाख रुपये का लहंगा, देखिए तस्वीरें अजय देवगन
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' का नहीं बनना चाहिए रीमेक- काजोल दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    काजोल ने उनके रंग को लेकर सवाल पूछने वालों को दिया मजेदार जवाब बॉलीवुड समाचार
    वैलेंटाइन वीक पर OTT और सिनेमाघरों में उठाएं इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ OTT प्लेटफॉर्म

    अलका याग्निक

    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह
    अलका याग्निक एक गाने के लिए लेती हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन कोलकाता

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023