3 दशक बाद फिर साथ आए सनी देओल-राजकुमार संतोषी, 'बंटवारा 1947' में दिखेगी इंसानियत की कहानी
सनी देओल अपनी नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ वापसी कर रहे हैं, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और यह असगर वजाहत के नाटक से प्रेरित था। यह फिल्म बंटवारे के दौर की कहानी है, लेकिन इसमें धर्म से ऊपर इंसानियत को रखा गया है।
निर्देशक राजकुमार ने नाटक के कुछ मूल हिस्सों को बनाए रखा है, वहीं कुछ नए किरदार भी जोड़े हैं ताकि युवा दर्शक कहानी से जुड़ाव महसूस कर सकें।
राजकुमार ने 'बंटवारा 1947' को बताया इंसानियत की कहानी
निर्देशक राजकुमार ने 'बंटवारा 1947' को एक सार्वभौमिक मानवीय कहानी बताया है, जो राजनीति से परे होकर सिर्फ इंसानियत की बात करती है।
उन्होंने तारा सिंह के सफर की तुलना भगवान राम-सीता की कहानी से की है। फिल्म सिकंदर मिर्जा के किरदार पर भी रोशनी डालती है, जो एक हिंदू महिला को बचाने के लिए कट्टरता के खिलाफ मजबूती से खड़ा होता है।
यह फिल्म राजकुमार और सनी की 3 दशक बाद पहली जुगलबंदी है। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, वहीं जावेद अख्तर ने इसके गीत लिखे हैं।