सनी देओल फिर बनेंगे 'इक्का', सीक्वल से अक्षय खन्ना हुए बाहर
मनोरंजन
सनी देओल नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' के सीक्वल में वापसी कर रहे हैं, पर इस बार अक्षय खन्ना उनके साथ नहीं दिखेंगे।
इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई पहली फिल्म फैंस के लिए बड़ी बात थी, क्योंकि इसमें सनी और अक्षय लंबे वक्त बाद एक साथ पर्दे पर आए थे।
'इक्का 2' की नई कहानी सनी पर होगी केंद्रित
'इक्का 2' वहीं से आगे नहीं बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। इसके बजाय, फिल्म की एक बिल्कुल नई कहानी होगी जो सनी के किरदार पर ही केंद्रित होगी।
इसकी पटकथा अभी लिखी जा रही है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच, सनी 'रामायण' और 'एंटनी' जैसे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
वहीं, अक्षय भी 'धुरंधर' की कामयाबी के बाद 'महाकाली' में नए किरदार ढूंढने में लगे हैं।