सनी देओल की फिल्म 'घातक' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, तारीख भी जान लीजिए
क्या है खबर?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' लगभग 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म अप्रैल, 2025 में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
अब खबर है कि 'अंदाज अपना अपना' के अलावा संतोषी एक और यादगार फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है, जिसका नाम 'घातक' है। इस फिल्म के हीरो सनी देओल थे।
रिपोर्ट
28 फरवरी को रिलीज हो सकती है फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'घातक' को 29 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 28 फरवरी को दोबारा दर्शकों के बीच आ सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
एक सूत्र ने कहा, "घातक सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। अब तक रिलीज तारीख 28 फरवरी है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है। कुछ दिनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सनी देओल इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।"
घातक
डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखें 'घातक'
'घातक' में सनी के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म 15 नवंबर, 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 26.48 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपये था।
राजकुमार संतोषी इस फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था।
यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।