Loading...
सनी देओल का दर्शकों को दोहरा तोहफा, 'बंटवारा 1947' के साथ दिखाया 'गबरू' का टीजर
सनी देओल ने दिखाया अपनी फिल्म 'गबरू' का टीजर

सनी देओल का दर्शकों को दोहरा तोहफा, 'बंटवारा 1947' के साथ दिखाया 'गबरू' का टीजर

Aug 14, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिन लोगों ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया, उन्हें अभिनेता की ओर से 2 तोहफे नसीब हुए हैं। दरअसल, 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले, सनी की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गबरू' का टीजर दिखाया गया। टीजर देखने के बाद यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, और लोग फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए हैं।

टीजर

भावनात्मक ड्रामा से भरपूर होगी सनी की 'गबरू'

सोशल मीडिया यूजरों ने 'गबरू' का टीजर साझा किया, जो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

जहां 'बंटवारा 1947' में अभिनेता विभाजन के उथल-पुथल दौर में दिखते हैं, तो वहीं 'गबरू' में उन्हें एक हल्के-फुल्के, गर्मजोशी और ज्यादा आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है।

शशांक उदपुरकर द्वारा निर्देशित और विशाल राणा द्वारा निर्मित यह एक एक भावनात्मक ड्रामा है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी और सलमान खान का कैमियो होगा।

फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'गबरू' का टीजर

ADVERTISEMENT