'बंटवारा 1947' रिव्यू: पहला भाग फीका, लेकिन दूसरा असरदार; सनी देओल की फिल्म पर आया फैसला
क्या है खबर?
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' काफी शोर-शराबा की बीच सिनेमाघरों में आ गई है। 'बॉर्डर 2' की अपार सफलता के बाद, अभिनेता एक ही साल में दूसरी बार अपनी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म देखकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। आइए देखें क्या है उनकी राय।
अभिनय
दर्शकों को पसंद आया सनी और शबाना का अंदाज
'बंटवारा 1947' में सनी ने 'सिकंदर मिर्जा' की भूमिका निभाई है। हर बार की तरह अपने इस किरदार से भी वह दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित करने में कामयाब रहे।
वहीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना ने 'माई' नाम की एक बूढी महिला का किरदार निभाया है।
लोगों को फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच का संबंध बेहद पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि सिकंदर द्वारा 'माई' को अपनी मां के रूप में देखने लगना खूबसूरती से दिखाया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Didn’t expect #Batwara1947 to stay with me this much after the film ended. I went in expecting the usual Sunny Deol power moments, but the scenes I’m still thinking about are the quieter ones. Sikandar slowly beginning to see Mai as his own mother is beautifully done. Sunny’s… pic.twitter.com/FK54UUPeGM
— Sweta Chowdhury (@iSwetaChowdhury) August 14, 2026
निर्देशन
लोगों ने फिल्म के निर्देशन की तारीफ की
'बंटवारा 1947' देखकर लोगों का कहना है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म के साथ पूरा न्याय किया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सनी और राजकुमार को एक बार फिर साथ मिलकर दमदार सिनेमा बनाते देखना एक यादगार अनुभव है। 'बंटवारा 1947' उनकी विरासत का सम्मान करती है।'
कुछ का कहना है कि फिल्म का पहला भाग सुस्त और बेअसर है, लेकिन दूसरे भाग ने अपना असर छोड़ा है। लोग पूरी तरह इससे जुड़ते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
First half sets up the conflict, but the second half of #Batwara1947 takes the film to another level. Emotion, transformation and moral courage come together beautifully. #Batwara #Batwara1947Review
— Devesh (@devesh_07_) August 14, 2026
फिल्म
प्रीति और करण देओल भी ठीक-ठाक लगे
'बंटवारा 1947' में सनी के बेटे, करण देओल भी अहम किरदार में शामिल हैं, और लोग उनके अभिनय से खुश हैं।
चूकि 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) के बाद, प्रीति ने इसके जरिए बॉलीवुड में वापसी की है, तो उनके फैंस जश्न मना रहे हैं।
बता दें, भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बीच संघर्ष, खून-खराबा और भावनाओं पर आधारित 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले किया गया है।
इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।