Loading...
'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल को झटका, ठंडे बस्ते में गई ये फिल्म
'परशुराम' शुरू होने से पहले स्थगित हुई

'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल को झटका, ठंडे बस्ते में गई ये फिल्म

Aug 06, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

सनी देओल इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन में जुटे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि वह 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ एक बड़े पैमाने की एक्शन थ्रिलर में काम करेंगे जिसका अस्थायी नाम 'परशुराम' होगा। यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। अब खबर है कि परियोजना को शुरू करने से पहले अनिश्चितकाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

कारण

हॉलीवुड परियोजना के चलते फंसा पेंच

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निखिल नागेश ने अपनी हॉलीवुड परियोजना के चलते 'परशुराम' को फिलहाल के लिए रोक दिया है। ये 2027 तक के लिए टाल दी गई है।

दरअसल, वह अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के लिए 'डेडलॉक्ड' नाम की एक फिल्म का निर्देशन करने का अनुबंध कर चुके हैं, जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका में हैं।

निर्देशक 2 साल से हॉलीवुड के साथ संभावित सहयोग के लिए बातचीत कर रहे थे, जो अब साकार हो रहा है।

योजना

भट्‌ट की जगह किसी और को मिल सकती है जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, 'परशुराम' के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स फिलहाल अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

वह इस बात पर गौर कर रहे हैं कि क्या निखिल नागेश के आने का इंतजार किया जाए या फिल्म के निर्देशन के लिए किसी और निर्देशक को लिया जाए।

इस बीच, निर्माता 'जाट 2' को वैकल्पिक परियोजना के तौर पर जल्द शुरू करने की संभावना भी तलाश रहे हैं, जिसमें सनी मुख्य किरदार में होंगे। इसकी पहली किस्त 2025 में आई थी।

ADVERTISEMENT