जानिए सनी देओल की विभाजन पर आधारित फिल्म 'बंटवारा 1947' कब होगी रिलीज?
सनी देओल अपनी नई फिल्म 'बटवारा 1947' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। देश के बंटवारे पर बनी यह ड्रामा फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसकी रिलीज की तारीख देश के ऐतिहासिक बंटवारे की सालगिरह पर चुनी गई है।
राजकुमार संतोषी ने इसे निर्देशित किया है और आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया है। फिल्म का नया पोस्टर काफी सोचने पर मजबूर करता है।
इसमें भगवान कृष्ण एक दीये के पास बैठे दिख रहे हैं और उस पर लिखा है, 'जब दुनिया ने पक्ष चुने, उसने धर्म को चुना।'
असगर वजाहत के नाटक से प्रेरित है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जम्या ई नै' से प्रेरित है।
इसकी कहानी बंटवारे के बाद एक ही घर को लेकर जद्दोजहद कर रहे एक मुस्लिम परिवार और उसके हिंदू मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुश्किल समय में नैतिकता और इंसानियत जैसे बड़े सवालों को उठाती है।
एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है और जावेद अख्तर ने इसके लिए गीत लिखे हैं। 'बटवारा 1947' का मकसद भारत के इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण अध्यायों में से एक की सच्ची मानवीय कहानियों को लोगों तक पहुंचाना है।