सनी देओल की इन फिल्मों ने की थी खूब कमाई, जीत लिए थे सबके दिल
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उनकी लीगल कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप इस फिल्म को देखने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले सनी की उन सुपरहिट फिल्मों पर भी नजर डालिए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और करोड़ों की कमाई कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
#1 & #2
'गदर 2' और 'गदर: एक प्रेम कथा'
सनी की सबसे कमाऊ फिल्मों की सूची में सबसे पहला नाम 'गदर 2' का है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 686 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सनी के साथ-साथ अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में थीं। 'गदर: एक प्रेम कथा' का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। ये साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसने उस समय दुनियाभर में 132.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#3 & #4
'जाट' और 'यमला पगला दीवाना'
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जाट' साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 126 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में थे। कॉमेडी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में सनी के साथ-साथ उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी थे।
#5
'बॉर्डर'
निर्देशक जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' (1997) भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन और ऐतिहासिक देशभक्ति फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई 'लोंगेवाला की लड़ाई' पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का यादगार और दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया। इसने 64.98 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।