Loading...
'रामायण' में अपने किरदार की चर्चा के बीच क्यों भावुक हुए सनी देओल? सामने आई वजह
सनी देओल को सताई पिता धर्मेंद्र की याद

'रामायण' में अपने किरदार की चर्चा के बीच क्यों भावुक हुए सनी देओल? सामने आई वजह

Nov 05, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' में सनी देओल का 'हनुमान' किरदार खूब चर्चा बटोर रहा है। फिल्म में भले उनका चेहरा न दिखाया गया हो और पोस्ट-क्रेडिट इंट्रोडक्टरी दृश्य में पीछे से उनकी एक झलक दिखाई गई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह दृश्य छाया हुआ है। इस बीच, सनी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भावुक दिखे। दरअसल, वह अपने पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचकर उन्हें याद करते हुए नजर आए हैं।

यादें

पिता धर्मेंद्र की याद में डूबे सनी

सनी अपने बेटे करण देओल के साथ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के फॉर्महाउस पर पहुंचे जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों फॉर्महाउस पर खड़े हैं और वहां मौजूद खेतों में फसल से जुड़े कुछ काम चल रहे हैं। सनी और करण इस प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में भावनात्मक गाना चल रहा है।

इसके साथ अभिनेता ने कैप्शन दिया, 'आपकी याद आ रही है पापा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

फार्महाउस

जानिए कहां मौजूद है धर्मेंद्र का फार्महाउस

धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास महाराष्ट्र की खूबसूरत लोनावाला-खंडाला पहाड़ियों में लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है, जहां दिवंगत अभिनेता सिनेमा की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताते थे।

यह प्रॉपर्टी अपनी नेचुरल सेटिंग और रस्टिक स्टाइल के लिए जानी जाती है, जहां गांव जैसा माहौल है। इसमें बैठने की एक बड़ी जगह और एक गर्म स्विमिंग पूल भी है।

बता दें, अभिनेता का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ADVERTISEMENT