Loading...
'सूर्या' की रिलीज पर लगा ग्रहण, सनी देओल की फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार
'सूर्या' की रिलीज को लेकर आया ये अपडेट

'सूर्या' की रिलीज पर लगा ग्रहण, सनी देओल की फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Nov 16, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

सनी देओल के फैंस के लिए यह साल काफी खास रहा क्योंकि उनकी 4 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'बॉर्डर 2', 'इक्का', 'बंटवारा 1947' और अब 'रामायण' शामिल है। वहीं अगली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' इस महीने 20 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार थी। ताजा अपडेट है कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज 2027 तक टालने का फैसला लिया है। उनके फैसले के पीछे का कारण 'सूर्या' को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा जताई गई आपत्ति है।

फैसला

'सूर्या' की रिलीज टालने का क्या है कारण?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, "IMA की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गई है। निर्माताओं का साफ कहना है कि उनका मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का कोई इरादा नहीं है। हालाँकि, ऐसी स्थिति में एक ड्यू प्रोसेस फॉलो किया जाना चाहिए, और क्योंकि इसमें समय लग रहा है, इसलिए निर्माताओं ने रिलीज स्थगित करने का फैसला लिया है।"

उन्होंने बताया कि निर्माता सेंसर प्रमाणपत्र लेने के बाद ही नई रिलीज तारीख घोषित करेंगे।

मामला

कानूनी पचड़े में फंस चुकी सनी की 'सूर्या'

हाल ही में, 'सूर्या' का टीजर देखने के बाद IMA ने आरोप लगाया कि इसमें निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाया है। इससे आमजन के मन में डॉक्टरों के प्रति नफरत और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा बढ़ सकती है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में, IMA ने फिल्म के प्रोमो वीडियो का बिना किसी भेदभाव के रिव्यू करने और इसके निर्माताओं से सही सुधार के कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENT