Loading...
'सूर्या' बनकर दहाड़ने आएंगे सनी देओल, मोशन-पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का ऐलान

'सूर्या' बनकर दहाड़ने आएंगे सनी देओल, मोशन-पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान

Oct 12, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की अगली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' होगी, जिसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह एक एक्शन क्राइम-थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है और निर्माण एमएम मूवीज के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर दिखाया और रिलीज तारीख भी बताई है। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अनसुलझे सवालों और दबी हुई सच्चाई के बीच फंस जाता है।

रिलीज

जानिए कब रिलीज हो रही है 'सूर्या'

'सूर्या' के मोशन पोस्टर में सनी का दमदार अवतार देखने को मिला है। उनकी तीखी नजरें और गंभीर उपस्थिति एक ऐसे व्यक्ति की झलक देती हैं जो अपने पीछे छोड़ी गई जिंदगी और सच्चाई के बीच फंसा हुआ है।

यह पोस्टर फिल्म में भरपूर रोमांच और अपराध नाटक की पृष्ठभूमि का संकेत देता है। रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी इसका हिस्सा होंगे।

फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मोशन पोस्टर

ADVERTISEMENT