Loading...
'बंटवारा 1947' से पहले इन देशभक्ति फिल्मों में सनी देओल ने मचाया था तहलका
सनी देओल की इन देशभक्ति फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

'बंटवारा 1947' से पहले इन देशभक्ति फिल्मों में सनी देओल ने मचाया था तहलका

Aug 07, 2026
08:21 am

क्या है खबर?

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए वह भारत के इतिहास से जुड़ी एक अहम कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करते नजर आएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सनी देशभक्ति से भरपूर किरदार में नजर आए हों। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'बॉर्डर' और 'गदर: एक प्रेम कथा'

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की प्रसिद्ध लड़ाई की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में भारत-पाकिस्तान के 1947 के विभाजन के समय की तारा सिंह और सकीना की एक अमर प्रेम कहानी है। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'मां तुझे सलाम' और 'हीरो: एक जासूस की प्रेम कहानी'

'मां तुझे सलाम' साल 2002 में रिलीज हुई थी। यह भारत-पाकिस्तान सीमा और कश्मीर में आतंकवाद के संघर्ष पर आधारित एक देशभक्ति एक्शन फिल्म है। आप प्राइम वीडियो पर इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

साल 2003 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हीरो: एक जासूस की प्रेम कहानी' एक RAW एजेंट की कहानी है, जो सीमा पार आतंकवाद के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अंडरकवर मिशन पर जाता है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'गदर 2' और 'बॉर्डर 2'

'गदर 2' फिल्म की कहानी वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय की है। इसमें तारा बॉर्डर पर हुई झड़प में लापता हो जाते हैं। ऐसे में उनका बेटा जीते उन्हें बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं।

फिल्म 'बॉर्डर 2' की कहानी साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और ऑपरेशन चंगेज खान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सनी की इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT