
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को मिली रिलीज तारीख, करना होगा लंबा इंतजार
क्या है खबर?
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 65.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
हाल ही में 27 साल बाद निर्माताओं ने 'बॉर्डर' के सीक्वल का ऐलान किया है।
अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। इस फिल्म के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा।
बॉर्डर 2
2026 में रिलीज होगी फिल्म
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया जा रहा है।
अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं।
'बॉर्डर' में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में जवानों की शहादत ने हर किसी की आंखें नम कर दी थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
SUNNY DEOL - JP DUTTA - BHUSHAN KUMAR ANNOUNCE ‘BORDER 2’ RELEASE DATE… 23 Jan 2026 is the release date of #India’s biggest war film #Border2… #RepublicDay *extended* weekend.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 14, 2024
Directed by Anurag Singh… Produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, JP Dutta and Nidhi Dutta. pic.twitter.com/Nov0WwdHDu