Page Loader
सनी देओल की 'जाट' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

सनी देओल की 'जाट' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

Apr 08, 2025
01:56 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'जाट' की रिलीज को अब सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। वह इन दिनों जोर-शोर से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक गोपिचंद मालिनेनी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'जाट' का मुख्य गाना जारी कर दिया है, जिसमें सनी का धांसू अवतार दिख रहा है। इस गाने को अमृत ​​मान ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसके बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं।

जाट

इस फिल्म से होगा 'जाट' का सामना 

'जाट' का पहला गाना 'टच किया' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें उर्वशी रौतेला जबरदस्त डांस करती दिखीं। 'जाट' में सनी का सामना रणदीप हुड्डा से होने वाला है। सनी फिल्म में रणदीप समेत 6 खलनायकों से भिड़ते हुए नजर आएंगे। सैयामी खेर भी इसका हिस्सा हैं। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' का सामना करण जौहर और गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'अकाल' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट