सनी देओल-प्रीति जिंटा की 'बटवारा 1947' का धमाकेदार पोस्टर आया सामने, जानें इसकी कहानी?
सनी देओल और प्रीति जिंटा एक साथ फिल्म 'बटवारा 1947' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के बंटवारे के समय पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें मुश्किल दौर में बहादुरी और इंसानियत की कहानी की झलक मिलती है।
इससे पहले रिलीज हुआ टीजर भी काफी चर्चा में रहा था, जिसने अपने भावनात्मक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
'बटवारा 1947' के पोस्टर में 'धर्म' का जिक्र
नए पोस्टर में भगवान कृष्ण की थीम दिखाई गई है। पोस्टर में एक दमदार लाइन लिखी है, 'जब दुनिया ने पक्ष चुने, उसने धर्म चुना।'
यह लाइन इशारा करती है कि फिल्म में गहरे नैतिक सवालों और मुश्किल फैसलों को दिखाया जाएगा। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बटवारा 1947' में शबाना आजमी और अली फजल भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो बंटवारे की बरसी का दिन भी है।