सनी देओल और अक्षय खन्ना खोलेंगे अतीत के राज, 'इकका' इस दिन मचाएगी नेटफ्लिक्स पर धमाल
सनी देओल और अक्षय खन्ना की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों जल्द ही 'इक्का' नाम के एक नए कोर्टरूम ड्रामा (कानूनी दांव-पेच पर आधारित फिल्म) में साथ नजर आएंगे, जो 10 जुलाई 2026 को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे नामी और टॉप वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूरी में एक ऐसे इंसान का केस लड़ना पड़ता है, जो उसके अपने ही पुराने और उलझे हुए अतीत से जुड़ा हुआ है। कोर्ट की जबरदस्त लड़ाई के साथ-साथ इस फिल्म में किरदारों को कई मुश्किल निजी फैसलों का भी सामना करना पड़ेगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधकर रखेगा।
तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा भी 'इकका' में शामिल
सनी और अक्षय के अलावा फिल्म में तिलोत्तमा शोम एक तेज-तर्रार प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं दिया मिर्जा एक ऐसी मां का किरदार निभाएंगी, जो अपने परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करती है। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें भावनात्मक और रचनात्मक दोनों ही तरीकों से बहुत चुनौती दी है। उनके अनुसार, ये फिल्म न्याय, रिश्तों और मुश्किल फैसलों के परिणामों को गहराई से टटोलती है।