Loading...
सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल, बोलीं- जो मेरा घर तोड़ रही; माता उसका नाश करे
गोविंदा के अफेयर की अफवाहों से बिखरीं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल, बोलीं- जो मेरा घर तोड़ रही; माता उसका नाश करे

Sep 25, 2026
06:30 pm

क्या है खबर?

गोविंदा और उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर की अफवाहों के बीच पत्नी सुनीता आहूजा का दर्द एक बार फिर छलका है। कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं सुनीता अपनी निजी जिंदगी के तनाव का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मीडिया, महिलाओं और आज की जेन-Z पीढ़ी से समर्थन की गुहार लगाते हुए कहा कि बिना किसी वजह के उनका हंसता-खेलता घर टूट रहा है और परिवार बिखर रहा है।

बयान

"मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं"

दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं सुनीता ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर से उबरने के लिए वो अब केवल ईश्वर की कृपा और आध्यात्मिक सहारे का आसरा ले रही हैं।

अपनी मौजूदा मुश्किलों का जिक्र कर उन्होंने कहा, "मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं और मैं माता के द्वारा उन्हें ये कहने आई हूं कि माता उनका भी नाश करें। जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

अपील

बिना किसी वजह के टूट रहा मेरा घर- सुनीता

गोविंदा और उनकी फिल्म 'रूपा' की सह-कलाकार कोमल रानी के अफेयर की खबरों को लेकर वैवाहिक जीवन में मचे घमासान के बीच सुनीता का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, "मीडिया इसे और बढ़ावा न दें। प्लीज मुझे सपोर्ट करें। जितने भी जेन-Z बच्चे हैं, महिलाएं हैं, मेरा समर्थन कीजिए। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर टूट रहा है, बिना किसी वजह के।"

ADVERTISEMENT

सवाल

सुनीता ने मीडिया से पूछा तीखा सवाल

सुनीता ने मीडियावालों से अपील की कि वे सोचें कि अगर उनके अपने परिवार में कोई ऐसी स्थिति में होता तो उन्हें कैसा लगता।

बता दें कि इसी साल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद गोविंदा-कोमल के रिश्ते को लेकर अफवाहें शुरू हुई थीं।

कोमल, गोविंदा के साथ आगामी फिल्म 'रूपा' में काम कर रही हैं। हालांकि, उनके बीच कथित अफेयर की खबरें महज अटकलें ही हैं। गोविंदा खुद अफेयर की बात काे कई दफा नकार चुके हैं।

ADVERTISEMENT