Loading...
लालबागचा राजा के दरबार में कोमल-गोविंदा की एंट्री पर सुनीता का तंज- धोखेबाज होते हैं इंसान
सुनीता आहूजा ने फिर कसा गोविंदा पर तंज

लालबागचा राजा के दरबार में कोमल-गोविंदा की एंट्री पर सुनीता का तंज- धोखेबाज होते हैं इंसान

Sep 23, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

सुनीता आहूजा ने मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। उसी रात गोविंदा भी अपनी को-स्टार और तथाकथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसके अगले दिन बुधवार को जब सुनीता को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया तो पैपराजी से बात करते हुए उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं, इसलिए हर किसी को जानवरों से प्यार करना चाहिए।

बयान

"इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं"

पैपराजी ने जब सुनीता से उनके पालतू कुत्ते 'विंटर' के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इंसानों को कितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, वे धोखा ही देते हैं। जानवरों को प्यार करो, वे हमेशा आपसे चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा एयरपोर्ट छोड़ने आता है। इंसानों से बेहतर तो जानवर होते हैं।"

लालबागचा राजा के दरबार में गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने के तुरंत बाद आया सुनीता का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सुनीता आहूजा का वीडियो

ADVERTISEMENT

दो टूक

सुनीता बोलीं- इंसानों से प्यार मत करो

सुनीता ने आगे कहा, "जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।" गोविंदा के कोमल रानी संग लालबागचा राजा के दर्शन करने के ठीक बाद आया उनका यह तीखा बयान सीधा गोविंदा पर निशाना माना जा रहा है। सोशल मीडया पर एक बार फिर गाेविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरों पर चर्चा शुरू हो गई है।

कुछ हफ्तों पहले सुनीता आहूजा, गोविंदा के खिलाफ दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस लेने वहां पहुंची थीं।

ADVERTISEMENT

नाराजगी

अफेयर के आरोपों और 'शुगर डैडी' तंज पर भड़के गोविंदा

सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा का कोमल नाम की लड़की से अफेयर होने का दावा किया और पैपराजी के सामने उन्हें 'शुगर डैडी' तक कह दिया।

इस पर गोविंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए उनसे ऐसे बयान न देने की अपील की, ताकि उनकी छवि को नुकसान न पहुंचे।

बाद में अभिनेता ने सख्त कदम उठाते हुए झूठी, मानहानिकारक और अपुष्ट खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENT