NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रामायण' ने आज के दिन बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने किया ट्वीट
    अगली खबर
    'रामायण' ने आज के दिन बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने किया ट्वीट
    आज के दिन 'रामायण' ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

    'रामायण' ने आज के दिन बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने किया ट्वीट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 16, 2023
    03:32 pm

    क्या है खबर?

    दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'रामायण' एक ऐतिहासिक टीवी शो है।

    यह अपने दौर में इतिहास रचने वाला शो तो है ही, इसे आज की पीढ़ी भी पसंद करती है। लोग इस शो से इतनी गहराई से जुड़े कि शो के कलाकारों को ही भगवान का दर्जा दे दिया।

    3 साल पहले लॉकडाउन के समय में इसे दोबारा प्रसारित किया गया। इस दौरान शो के एक एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

    बयान

    सुनील लहरी ने दर्शकों को दिया धन्यवाद

    'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर करके दर्शकों को धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा, "16 अप्रैल 2020, भारतीय टेलीविजन के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन रामायण के रिपीट टेलीकास्ट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस दिन शो को 7,77,0000 व्यूअरशिप मिली थी।"

    सुनील कहते हैं कि शो ने यह कीर्तिमान तब रचा, जब लोगों के पास OTT जैसे कई विकल्प थे। वह खुद को इस एपिसोड का हिस्सा होने पर भाग्यशाली मानते हैं।

    एपिसोड

    ऐसा था रिकॉर्ड बनाने वाला एपिसोड

    बता दें, यहां सुनील जिस एपिसोड की बात कर रहे हैं, उसमें लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध दिखाया गया था।

    इस एपिसोड में लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध काफी रोमांचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। रविंद्र जैन का संगीत इसे और भी आकर्षक बनाता है। 'लक्ष्मण' और 'मेघनाद' का के अभिनय ने भी इसे दर्शकों के दिल के करीब पहुंचाया।

    लक्ष्मण के किरदार में सुनील और मेघनाद के किरदार में दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा नजर आए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    सुनील लहरी का ट्वीट

    आज ही के दिन 16 अप्रैल 2020 में रामायण के लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध के एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है 77.7 मिलियन व्यूअरशिपआप सबका धन्यवाद,यह सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया🙏
    16 April 2020 repeat telecast of Ramayan created world record. pic.twitter.com/rz2GgwMGos

    — Sunil lahri (@LahriSunil) April 16, 2023

    रामायण

    1987 में प्रसारित होती थी 'रामायण'

    रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी।

    इस शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने क्रमश: राम और सीता का किरदार निभाया था, जिसके बाद इन दोनों की वही छवि लोगों के मन में बस गई। शो में दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए थे।

    इसकी लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब यह प्रसारित होता था, तो सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था।

    रिपीट 

    2020 में दोबारा प्रसारित हुआ था 'रामायण'

    2020 में जब कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लगा था, तब 'रामायण' को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित किया गया था।

    दोबारा प्रसारण होने पर एक बार फिर से घर के सभी लोग एक साथ बैठकर 'रामायण' देखने लगे।

    लॉकडाउन के दौरान जब मनोरंजन जगत ठप्प पड़ा था, तब 'रामायण' ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद कई पौराणिक शो दोबारा प्रसारित किए जाने लगे।

    हालांकि, किसी को भी दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिला, जैसा 'रामायण' को मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रामानंद सागर
    अरुण गोविल
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    रामानंद सागर

    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स शाहरुख खान

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार
    स्टार प्लस ने फिर शुरु किया 'रामायण' का प्रसारण, दीपिका और अरुण ने की ऐसी मांग मनोरंजन

    टीवी शो

    अभिनेत्री शिरीन मिर्जा हुईं धारावाहिक 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश, अस्पताल में किया गया भर्ती शिरीन मिर्जा
    उर्फी जावेद ने ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर, जानिए क्या है वजह उर्फी जावेद
    रुबीना दिलैक ने अपनी बहन की हल्दी में पहना 35,000 रुपये का सूट, देखिए तस्वीरें  रुबीना दिलैक
    'द कपिल शर्मा शो' में खुद मेहमान बनकर पहुंचेंगे कपिल शर्मा, जानिए क्यों कपिल शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025