सुनील ग्राेवर का नया वीडियो वायरल, फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे बिताई रात
क्या है खबर?
मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद सुकूनभरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिना किसी स्टारडम के, रात के समय नदी किनारे फुटपाथ पर एक फटी चटाई पर सोते नजर आ रहे हैं। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
वीडियो
नदी किनारे जमीन पर सोए सुनील
सुनील ने सोशल मीडिया पर एक सुकूनभरा वीडियो साझा किया है। वीडियो में वो रात के समय नदी किनारे फुटपाथ पर बिछी फटी चटाई पर सोते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कई श्रद्धालु भी खुले आसमान के नीचे आराम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'जय कार महाकाल' भक्ति गीत सुनाई देता है और पोस्ट को एक बेहद खूबसूरत कैप्शन देते हुए सुनील ने लिखा है, 'तारे जमीन पर'।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
कॉमेडी दुनिया के बेताज बादशाह और लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले सुनील ग्रोवर
— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) June 19, 2026
इस बार भक्ति में इतना डूब गए कि
हरिद्वार में गंगा किनारे चादर बिछाकर आम इंसानों के साथ जमीन पर सो गए
मतलब सितारे ⭐ जमीन पर l pic.twitter.com/inX7bhbJGG
सादगी
पहले हैंडपंप पर कपड़े धोते आए थे नजर
वीडियो में सुनील नदी किनारे अन्य लोगों के साथ चुपचाप जमीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इस वीडियो में जगह का खुलासा नहीं किया कि ये किस शहर या घाट का नजारा है। वैसे ये पहली बार नहीं, जब उन्होंने अपनी सादगी से प्रशंसकों का दिल जीता हो। कुछ महीने पहले भी उनका एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था, जिसमें वो सड़क किनारे लगे एक हैंडपंप पर खुद अपने कपड़े धोते नजर आ रहे थे।