NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का
    अगली खबर
    फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का

    फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का

    लेखन भावना साहनी
    Aug 05, 2020
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ वक्त से टीवी से दूरी बना ली है। ऐसे में फैंस उनके डॉ मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और खासतौर पर गुत्थी वाले अंदाज को काफी याद कर रहे हैं। अगर आप भी सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे पर मिस कर रहे हैं तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है।

    दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि सुनील जल्द ही टीवी पर फिर से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं।

    किरदार

    पागल मकान मालिक बनेंगे सुनील ग्रोवर

    रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील के इस शो का नाम 'कॉमेडी स्टार्स' रखा गया है। इस शो में उन्हें शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले, उपासना सिंह, परितोश त्रिपाठी, सिद्धार्थ सागर और जतिंद्र सूरी का भी साथ मिलने वाले हैं।

    इस बार शो में सुनील को एक पागल मकान मालिक का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा, जबकि शिल्पा, सुगंधा और साकेत सहित सभी सितारे किराएदारों की भूमिका में दिखेंगे।

    अब फैंस सुनील का यह अंदाज देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

    पुष्टि

    प्रोड्यूसर्स ने की शो की पुष्टि

    TOI की रिपोर्ट के मुताबिक शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने कहा, "हम पहली बार डेली सीरीज कर रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर पागल मकान मालिक का किरदार निभाएंगे। जबकि बाकी सात सितारे उनके किराएदार बनेंगे।"

    प्रीति ने आगे बताया, "शो में सभी किराएदारों को घर में रहने के लिए मकान मालिक का मनोरंजन करना होगा, क्योंकि लॉकडाउन और कोरोना वायरस के समय उसके पास केबल कनेक्शन नहीं है और वह बाहर भी नहीं जा सकता।"

    जानकारी

    सोमवार से शुक्रवार तक डेली होगा टेलिकास्ट

    बता दें कि इस शो को प्रीति के साथ नीति सिमोस भी प्रोड्यूस कर रही हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक टेलिकास्ट किया जाएगा। फिलहाल इस शो के बारे में सुनील ग्रोवर या अन्य स्टार कास्ट ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    शोज

    इन कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं सुनील ग्रोवर

    सुनील को इससे पहले टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में उनके हर अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, बाद में कपिल और उनके बीच हुए मतभेद के कारण सुनील ने इस शो से किनारा कर लिया। बाद में यह शो भी बंद हो गया।

    इसके बाद वह 'कानपुर वाले खुरानाज' में दिखे। इस शो में भी उन्हें उपासना सिंह और सुगंधा मिश्रा का साथ मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील ग्रोवर
    टीवी शो
    शिल्पा शिंदे

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    सुनील ग्रोवर

    'द कपिल शर्मा' में साथ देखने को मिलेगी कपिल और 'गुत्थी' की जोड़ी! जानें कब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी होगी या नहीं, सुनील ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    'बिग बॉस 14' की शुरु हुई तैयारियां, इन सितारों को किया गया अप्रोच! मनोरंजन
    अब भारतीय रीमेक के साथ दर्शकों के सामने पेश होगा अंतरराष्ट्रीय शो 'ब्लैक विडो' हॉलीवुड समाचार
    दीपिका सिंह की मां हुई कोरोना वायरस पॉजीटिव, अभिनेत्री ने मांगी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मदद दिल्ली
    बिग बॉस 14: पनवेल में फार्म हाउस से प्रोमो शूट करेंगे सलमान, जानिए क्या होगा खास! मनोरंजन

    शिल्पा शिंदे

    राहुल गांधी को मिला 'भाबीजी' का साथ, शिल्पा शिंदे की राजनीति में एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सिद्दू के पाकिस्तान वाले बयान के समर्थन पर शिल्पा शिंदे को मिली थी रेप की धमकी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025