क्या कपिल के शो में वापस लौटेंगे डॉक्टर मशहूर गुलाटी? सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
कपिल शर्मा के शो का दूसरा सीज़न दर्शकों का दिल जीत रहा है।
TRP के मामले में भी शो हर हफ्ते अच्छा ही कर रहा है। लेकिन एक सवाल जो दर्शकों के अंदर लंबे समय से बना हुआ है कि क्या सुनील ग्रोवर शो में वापस लौटेंगे?
इसको लेकर कई रिपोर्ट्स आईं, किसी में कहा गया कि सुनील वापसी करेंगे तो किसी में कहा गया नहीं करेंगे।
लेकिन अब इस पर सुनील ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
जवाब
अगर भगवान चाह रहा है तो हम साथ आएंगे- सुनील
दरअसल, सुनील के एक ट्वीट के बाद से उनके शो में वापसी को लेकर खबरों ने जोर पकड़ लिया था। इस ट्वीट के बाद से लग रहा था कि शायद जल्द ही वह शो में वापसी करेंगे।
इस पर अब सुनील ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "अगर भगवान चाह रहा है तो हम साथ आएंगे। मेरे पास सच में इसका जवाब नहीं है। प्रकृति को पता है कि क्या होगा।"
ट्वीट
'सब कुछ वापस आने वाला है...'
अब बात करते हैं उस ट्वीट की, जिसके बाद से सुनील की वापसी की खबरों ने जोर पकड़ा था।
सुनील ने लिखा था, 'सब कुछ वापस आने वाला है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है। तो बस धन्यवाद व्यक्त करिए। यही एक कुंजी है। और हां, खूब हंसो, बाकी... मेरे हस्बैंड मुझको।'
दरअसल, ट्वीट के आखिरी में सुनील ने लिखा था 'मेरे हस्बैंड मुझको...।' यह लाइन कपिल के शो में सुनील (गुत्थी) बोलते दिख चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
सुनील ग्रोवर का ट्वीट
Everything is going to come. Nothing is going to stay forever . So Just have gratitude. That is the key. And yes, laugh a lot. 🙏 baaki ... mere husband mujhko...
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 15, 2019
रिपोर्ट्स
सलमान चाहते हैं शो में वापसी करें सुनील
इसी साल रिलीज़ हुई 'भारत' में सुनील, सलमान खान के साथ नजर आए थे।
सलमान, 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म के दौरान सलमान और सुनील की अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।
खबरें थीं कि सलमान ने भी सुनील को कपिल के शो में वापसी के लिए समझाया था।
हालांकि, सलमान ने शो में वापसी को लेकर सुनील पर किसी भी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं डाला था।
विवाद
सुनील और कपिल के बीच क्या हुआ था?
फ्लाइट में हुए कपिल के साथ एक झगड़े के बाद सुनील ने शो को छोड़ दिया था।
खबरें तो ये भी आईं थीं कि उस समय कपिल नशे में धुत थे और उन्होंने सुनील की तरफ जूता फेंका था।
सुनील के शो को छोड़ देने के बाद TRP काफी तेजी से नीचे आई थी जिसके बाद कपिल डिप्रेशन में आ गए थे। इसके बाद शो को बंद करना पड़ा था।
व्यक्तिगत
सुनील ने वापसी को लेकर दिए पॉजिटिव संकेत
कपिल इसके पहले सुनील के प्रति नरम होते दिखते रहे हैं। कहा गया था कि कपिल चाहते हैं कि सुनील शो में वापसी कर लें। शायद यह पहली बार है कि सुनील ने कपिल के शो में वापसी को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं।