Loading...
अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्‌टी ने लुटाया प्यार, दिखाई बचपन की अनदेखी झलकियां
सुनील शेट्‌टी ने बेटी अथिया के बचपन की तस्वीरें दिखाईं

अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्‌टी ने लुटाया प्यार, दिखाई बचपन की अनदेखी झलकियां

Nov 05, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

सुनील शेट्‌टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्‌टी के 34वें जन्मदिन पर भावुक पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अथिया के बचपन की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और बताया कि वह चाहे जितनी बड़ी हो जाएं, लेकिन उनके लिए हमेशा वही छोटी बच्ची रहेंगी। एक तस्वीर में सुनील छोटी अथिया को गोद में लिए दिखे। दूसरी तस्वीर में उनके गाल चूम रहे हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

भावनाएं

सुनील ने बेटी के लिए दिल छूने वाली पोस्ट

अपनी पोस्ट में सुनील ने लिखा, 'तुम चाहे कितनी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए तुम हमेशा वही छोटी बच्ची रहोगी जिसे मैं कभी 'न' नहीं कह पाता था। अब तुम्हें अपनी छोटी-सी दुनिया बिताते देख मुझे एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची। मैं तुम्हें इतना प्यार करता हूं जिसे शब्दों में नहीं बता सकता।'

अपने पिता की खूबसूरत पोस्ट पर अथिया ने भी 'मैं आपसे प्यार करती हूं।' लिखकर रिप्लाई दिया।

बधाई

केएल राहुल ने भी पत्नी पर लुटाया प्यार

अथिया के पति केएल राहुल भी उनके जन्मदिन पर बधाई देने से पीछे नहीं रहे।

उन्होंने साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पत्नी जी। तुम मेरे दिल को प्यार से और मेरी जिंदगी को एक मकसद से भरती हो। तुम मेरे लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद हो।'

बता दें, अथिया और राहुल 23 जनवरी, 2023 को एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। अब दोनों एक बेटी 'इवारा' के माता-पिता हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

केएल राहुल ने ऐसे जताया प्यार

ADVERTISEMENT